धोखाधड़ी में महिला ने गंवाए 85 हज़ार रुपए, मुंबई के एक रेस्त्रां के नंबर पर किया था कॉल

0
305
Fraud call Alert

Fraud Call Alert:- आपने फोन पर धोखाधड़ी के मामले तो काफी सुने होंगे। किसी न किसी से यह भी सलाह ली होगी कि कभी भी किसी को फोन पर अपने जरुरी दस्तावेज या भी कोई भी जरुरी सूचना नहीं देनी होगी। समय-समय पर यह भी खबर सुनी होगी कि किसी न किसी व्यक्ति का फोन या कंप्यूटर हैक कर लिया गया है। फोन के साथ कोई छेड़छाड़ हुई है।

सर, हम फलां बैंक से बात कर रहे हैं…..

काफी बार, हमारे पास फ़ोन आते हैं कि हम फलां बैंक से बोल रहे हैं, आपके क्रेडिट/डेबिट कार्ड में कोई दिक्कत आ रही है, इसके लिए हमें आप अपने बैंक की कुछ डिटेल्स बता दीजिये, और हम काफी बार इन कॉल्स पर ज़्यादा ध्यान नहीं देते और फोन कर रहे व्यक्ति को सारी जानकारी दे देते हैं। फिर, जब अंत में व्यक्ति के बैंक से बड़ी राशि निकाल ली जाती है। तो फिर दुखी होते हैं, पुलिस स्टेशन के चक्कर काटते हैं, बैंक वालों से लड़ते-झगड़ते हैं, न जाने क्या-क्या कर देते हैं। लेकिन, हम लूटपाट का शिकार हो चुकी हूँ।

अभी हाल ही में, एक महिला भी इसी तरह लूटपाट का शिकार हो गयी। यह लूटपाट किसी बैंक या किसी लॉटरी वाले या फिर किसी बम्पर प्राइज वालों की नहीं थी। हुआ यूँ, महिला द्वारा गूगल पर मिले मुंबई के एक रेस्टोरेंट के फ़र्ज़ी नंबर पर कॉल करने के बाद 85 हज़ार रुपए की धोखाधड़ी हो गई।

Fraud call Alert
Fraud call Alert

असल में, महिला ने मुंबई के एक रेस्टोरेंट में बुकिंग के लिए गूगल पर नंबर निकाला। महिला ने साइट पर लिखे नंबर पर कॉल किया। इसके बाद, फोन उठाने वाले शख्स ने महिला से बात करी और उसने महिला को एक लिंक भेजा। जिसके सहारे महिला ने लिंक के जरिये यूपीआई पिन भेज दिया था। फिर क्या होता, यह तो आप ही समझ गए होंगे। महिला के अकाउंट से 85 हज़ार रुपए निकाल लिए गए।

यह आम बात नहीं, देश में कई लोग ऐसे हैं, जो इस दुर्घटना से ग्रस्त हो चुके हैं। हमारे देश में कई फ़र्ज़ी कॉल सेंटर्स हैं जो इस तरह की कॉल्स करने में माहिर हैं। इसी तरह की फोन कॉल्स से वह लोग खूब पैसा उड़ाते हैं। देश ही नहीं, विदेशों में भी इसी तरह से लोगों को लूटा जा रहा है।

Fraud Call Alert:- अब तो, बैंक भी यह कहता है, कभी भी किसी को अपनी ख़ुफ़िया जानकारी नहीं देनी चाहिए।