कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए एक नाम आया आगे, पेशे से हैं इंजीनियर

0
257
कांग्रेस

पुणे के गजानंन होसले ने कांग्रेस का अध्यक्ष बनने की इच्छा जताई है। 28 साल का यह युवक एक इंजीनियर है। गजानंन का कहना है कि उनके पास कांग्रेस पार्टी को फिर से सत्ता में लाने का ब्लूप्रिंट तैयार है। मंगलवार को गजानंन अपना आवेदन पत्र पुणे के कांग्रेस अध्यक्ष रमेश बागवे को देंगे। इससे पहले गजानंन कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लेंगे।

गजानंन का कहना है कि राहुल गांधी अपने पद से इस्तीफा पहले ही दे चुके हैं और दुबारा पद संभालने के ख्याल में नहीं हैं। अब पार्टी इस बात से परेशान है कि अगला अध्यक्ष पद किसे दिया जाए। इसलिए वो इस पद के लिए अपना नामांकन के लिए अर्जी डालना चाहते हैं। इस समय कांग्रेस पार्टी के हालात को देखकर लगता है कि इसे फिर से तैयार करना पड़ेगा। राहुल ने भी पार्टी के नेतृत्व के लिए युवा अध्यक्ष की उम्मीद रखी है तो ऐसे में वह पार्टी में अध्यक्ष पद पर काम कर सकते हैं।

गजानंन होसले को राजनीतिक पार्टी या किसी सामाजिक संगठन का कोई अनुभव नहीं है, लेकिन वो इस बात का दावा कर रहे हैं कि वह कांग्रेस पार्टी का पूर्णनिर्माण कर सकते हैं।

यह तो सभी लोग जानते हैं कि कांग्रेस के काफी कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। और वह लोग अपने निर्णय पर अडिग हैं। और इस बात का बवाल संसद में रोज देखने को मिल रहा है।

गजानंन पुणे में मैन्युफैक्चरिंग फर्म में मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। वह कहते हैं कि कांग्रेस के काफी कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं, इससे पार्टी का प्रदर्शन प्रभावित होगा। होसले ने यह बात भी स्वीकारी की कि उन्हें इससे पहले किसी भी राजनीतिक पार्टी या सामाजिक संगठन में काम करने का कोई अनुभव नहीं है।

अब देखना यह होगा कि क्या कांग्रेस पार्टी इस उम्मीदवार को अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का विचार करती है या नहीं।