अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल- दर्शको ने जम कर बजायी ताली

0
411
Mission Mangal earned so many crore

मल्टीस्टारर फिल्म ‘मिशन मंगल’ ने रिलीज़ के साथ ही लोगो के दिल में अपनी जगह बना ली है। फिल्म मिशन मंगल स्वंत्रता दिवस के मौके पर यानि 15 अगस्त को सिनेमा घरो में रिलीज़ की गयी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मुख्य किरदार में सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन, तापसी पन्नू और शर्मन जोशी सहित कई बॉलीवुड सितारें नजर आए।

आपको बता दे, फिल्म मिशन मंगल भारत में हुए मंगल ग्रह मिशन पर आधारित है। और फिल्म मिशन मंगल इसरो के वैज्ञानिक की भारत के मंगल ग्रह पर पहुंचने का सफर दर्शाती है। इस फिल्म के निर्देशक जगन शक्ति ने फिल्म मिशन मंगल के जरिए फिल्मी जगत में डेब्यू किया है।

कहानी

फिल्म की शुरुआत होती है साल 2010 से। जहां इसरो का प्रसिद्ध साइंटिस्ट राकेश धवन (अक्षय कुमार ) और इसरो की ही साइंटिस्ट तारा शिंदे (विद्या बालन) साथ में मिलकर एक जीएसएलवी सी-39 नाम मिशन के तहत एक रॉकेट लॉन्च करते , लेकिन उनका यह मिशन असफल हो जाता है। जिसके परिणामस्वरूप राकेश को इसरो के खटाई में होने वाले मार्स प्रॉजेक्ट वाले विभाग में भेज दिया जाता है।

इसी दौरान तारा को मिशन मंगल का आईडिया आता है। जिसके बाद राकेश और तारा इसरो के हेड विक्रम गोखले को मिशन मंगल के प्रोजेक्ट के लिए मनाने की कोशिश करते है। वही नासा से आये अफसर दिलीप ताहिल मिशन मंगल के विरोध करते हैं। लेकिन राकेश की कोशिशों और जिद के बाद उन्हें ऐका गांधी (सोनाक्षी सिन्हा), कृतिका अग्रवाल (तापसी पन्नू), वर्षा पिल्ले (नित्या मेनन), परमेश्वर नायडू (शरमन जोशी) और एचजी दत्तात्रेय (अनंत अय्यर) जैसे नौसिखिए साइंटिस्टों की टीम दे दी जाती है। जहा ये सारे साइंटिस्ट मिशन मंगल को लेकर बिल्कुल भी सीरियस नहीं होते। और अपनी निजी परेशानियों में उलझें रहते हैं। मिशन मंगल से पहले तारा का मिशन बन जाता है। इन सभी साइंटिस्ट का मिशन मंगल की ओर सोच बदलना।

रिव्यु

सच्ची और ऐतिहासिक घटना पर आधारित यह फिल्म दर्शको पर अपना प्रभाव जमाने में सफल रही। अक्षय कुमार का किरदार निभाते राकेश धवन को लोगो ने बहुत ही पसंद किया। अक्षय के वन लाइनर्स पर लोगो ने जम कर तालियां बजायी । तारा का किरदार निभाती विद्या बालन ने भी हर बार की तरह अपनी अदाकारी से लोगो पर अपना जादू चलाया। विद्या बालन ने न सिर्फ साइंटिस्ट बल्कि एक मां व बीवी की भूमिका को भी बड़े पर्दे पर बखूबी निभाया है। तापसी ने अपने किरदार की सहजता को बनाए रखा है।

ऐका गांधी के किरदार में सोनाक्षी ने भी दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। मंगल गृह के प्रकोप के मारे शरमन जोशी ने अपने किरदार में अच्छा-खासा मनोरंजन किया है। नित्या मेनन, संजय कपूर, कीर्ति कुल्हारी, जीशान अयूब, अनंत अय्यर ने मुख्य भूमिकाओं न होने पर भी अपने कलाकारी का काफी अच्छा प्रदर्शन किया।