भारत और फ्रांस के रिश्ते हैं मजबूत, भारतीय समुदाय के लोग बोले ‘मोदी मोदी’

0
486
प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी जहाँ जाते हैं, छा जाते हैं। पीएम मोदी के प्रशंसकों की गिनती दुनिया भर में होती है। उनके काम की वाह-वाही कई देशों में हो रही है। उनके भाषण को सुन हर कोई ‘नमो नमो’ करने लगता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। शुक्रवार का दिन इस दौरे का दूसरा दिन है। पीएम मोदी फ्रांस में रह रहे भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात करी है। फ्रांस के पेरिस में स्थित यूनेस्को कार्यालय में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उनके आने से हर ओर मोदी-मोदी के नारे लगने लगे थे।

अपने संबोधन से पहले उन्होंने, फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड चार्ल्स फिलिप से मिले। साथ ही, 1950 और 1960 के दशकों में हुए एयर इंडिया के दो विमान हादसों में मारे गए लोगों को याद में बने स्मारक स्थल का उद्घाटन किया।

क्या कहा पीएम मोदी ने फ्रांस में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों से…

  • पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश स्टार्टअप की दुनिया में आगे चल रहा है।
  • उन्होंने कहा कि फ्रांस में जल्द ही गणेश उत्सव मनाया जाएगा।कुछ दिनों में फ्रांस में भी गणपति बप्पा मोरया का शोर होगा। भारत और फ्रांस हर एक क्षेत्र में साथ है।
  • उन्होंने एक शब्द दिया ‘इंफ़्रा’ जिसका मतलब है इंडिया और फ्रांस डिजिटल से सोलर तक एक साथ हैं।
  • पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र (democracy) को बचाने के लिए भी दोनों देश साथ हैं। दिनों-दिन दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हो रहे हैं।
  • पीएम मोदी ने कहा कि दुश्मन से लड़ने के लिए भी दोनों देश साथ रहे हैं और रहेंगे।उन्होंने उदाहरण के तौर पर प्रथम विश्व युद्ध में 9000 भारतीय सैनिकों ने फ्रांस का साथ दिया था और मानवता के लिए प्राण न्योछावर कर दिए थे।
  • पीएम मोदी ने कहा कि नई सरकार को बने हुए सौ दिन भी नहीं हुए और हमने बड़े बड़े फैसले ले लिए।
  • पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 सालों में देश में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा की अब भारत का फोकस ‘इज़ फॉर डूइंग’ और ‘इज़ फॉर लिविंग’ पर है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि भारत की दोस्ती स्वार्थ पर नहीं बल्कि ‘लिबर्टी, इक्वलिटी और फ्रटर्निटी’ पर टिकी है।
  • पीएम मोदी की भारत और फ्रांस ने हर वैश्विक मंच पर एक दूसरे का साथ दिया है, समर्थन किया है।
  • पीएम मोदी ने कहा की भारत में फ्रांस की फुटबॉल टीम के फैंस की गिनती फ्रांस की तुलना में अत्यधिक है।

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस में होने वाले G7 सम्मलेन में हिस्सा लेंगे। आपको बता दें, फ्रांस के लिए प्रधानमंत्री ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरी। ऐसा पहली बार हुआ है जब पीएम मोदी ने अपनी किसी विदेशी यात्रा में पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र का उपयोग किया हो। यह बात भी इस दौरे के लिए चर्चा का विषय बानी हुई है।