श्रद्धापूर्ण भाव से सब कर रहे हैं नमन, सुषमा स्वराज के आखिरी दर्शन

0
390
सुषमा स्वराज

मंगलवार रात पूर्व विदेश मंत्री के निधन से देश ने एक महान नेता को खो दिया है। अपने काम के प्रति निष्ठावान रहने वाली नेता, के आखिरी पलों में साथ रहने के लिए सभी राजनीतिक दल उनके घर पहुँच रहे हैं। स्वराज परिवार के लिए इस दुःख की घड़ी में सभी का साथ और सांत्वना बनी हुई है।

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी बुधवार प्रातः ही स्वर्गीय सुषमा स्वराज के घर उनके आखिरी दर्शन के लिए पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह 10 बजे करीब स्वर्गीय सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे। इस मौके पर प्रधानमंत्री काफी भावुक दिखे और स्वर्गीय सुषमा स्वराज के परिजनों से मिलकर दुःख जताया।

https://twitter.com/ANI/status/1158957519903055873
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी भी स्वर्गीय नेता को आखिरी नमन करने पहुंचे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष शिशोदिया भी स्वराज निवास पहुंचे। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पूर्व उप प्रधानमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्णा आडवाणी भी सुषमा स्वराज को श्रद्धापूर्ण अंतिम नमन करने उनके घर पहुंचे। उनके साथ उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी भी मौजूद थीं। इसी के साथ बीजेपी नेता हेमा मालिनी, योग गुरु बाबा रामदेव और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी भी उनके आवास पहुंचे।

भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी और उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल और बेटी बांसुरी से मिले।

सुषमा स्वराज की मौत के बाद देश ही नहीं बल्कि विदेश के राजनेता भी दुखी हैं। सभी लोग सोशल मीडिया का सहारा लेकर उनके प्रति अपने भाव व्यक्त कर रहे हैं।

वहीं, हरियाणा सरकार ने भी इस दुखद घटना के लिए दो दिन का शौक दिवस घोषित किया है।