कुलभूषण जाधव मामले में पाक ने मानी राजनयिक पहुँच देने की बात, पढ़िए

0
344
कुलभूषण जाधव मामले

भारत के चर्चित केस कुलभूषण जाधव के मामले में पाकिस्तान ने राजनयिक पहुँच देने की बात मान चुका है। इसके साथ इस्लामाबाद में वरिष्ठ भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया ने कुलभूषण जाधव से मिले भी थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत के उप-उच्चायुक्त जाधव से करीब दो घंटे के लिए पाकिस्तान की एक जेल के अंदर मुलाक़ात करी थी। भारत ने उम्मीद के साथ पहले यह बात कह दी थी कि पाकिस्तान इसके लिए सही तरीका मुहैया कराएगा। जिससे कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, सार्थक, व आइसीजे के आदेशों के तहत ही मुलाक़ात हो।

देश के रक्षा मंत्री मिले जापान दौरे पर, होंगी कई मुद्दों पर बात

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से टोक्यो में मिले। इस समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वार्षिक रक्षा मंत्री संवाद के लिए जापान के दौरे पर हैं। इस दौरे में उन्होंने ड्यूटी में मारे गए जापानी सेल्फ-डिफेन्स फोर्सेज के जवानों का सम्मान कर माला अर्पण किया। जापान पीएम से मिलने के बाद राजनाथ सिंह जापान के रक्षा मंत्री ताकेशी लवेया से भी मिले थे। इस मुलाक़ात में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने शांति और सुरक्षा से सम्बोधित करने को द्विपक्षीय व्यवस्था और विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी में मजूति लाने के लिए तरीके निकाले और चर्चा की।

इसरो को मिली एक और जीत, ऑर्बिटर से अलग हुआ लैंडर ‘विक्रम’

इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से लैंडर ‘विक्रम’ को अलग करने वाली प्रक्रिया को सफलतापूर्वक कर दिया। इसरो का चंद्रयान-2 पहले ही चंद्रमा की कक्ष में पहुँच चुका है। इस प्रक्रिया से चंद्रयान-2 चांद के ओर करीब पहुंच गया है। इसरो ने कहना है कि यह प्रक्रिया दोपहर 12:45 मिनट पर शुरू हुई और 1:15 मिनट पर ऑर्बिटर से ‘विक्रम’ अलग हो गया। लैंडर विक्रम सात सितंबर को सुबह डेढ़ बजे से ढ़ाई बजे के बीच चंद्रमा की सतह पर उतर जाएगा।अब यह यान सात सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र पर उतरेगा। दक्षिणी धुव्र पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश होगा। भारत से पहले रुस, अमेरिका और चीन चांद की सतह पर पहुंच चुके हैं लेकिन वे चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र पर कभी नहीं पहुंचे हैं। 

पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा लगाए गए आरोप गलत – भाजपा

देश के आर्थिक हालत में आ रही गिरावट को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को भारतीय जनता पार्टी ने गलत ठहरा दिया है। भाजपा ने कहा की मनमोहन सिंह के दस साल के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद के कारण अर्थव्यवस्था को गहरा नुकसान पहुंचा था। लेकिन मोदी सरकार के दौरान इकॉनमी का आधार मजबूत हुआ और दुनिया में देश की विश्वसनीयता कायम हुई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया से कहा कि मनमोहन सिंह पूर्व प्रधानमंत्री हैं और उम्र में भी काफी बड़े हैं। लेकिन 10 वर्षो के दीर्घ कालखंड में उनके कार्यकाल में भारत को जिस तरीके आगे बढ़ना चाहिए था, वह आगे नहीं बढ़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह थे तो अर्थशास्त्री, लेकिन जिन लोगों ने पर्दे के पीछे से उन्हें निर्देशित किया, उससे भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद को बढ़ावा मिला और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है।

आईएनएक्स मामले में अब अगली सुनवाई मंगलवार को

आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के लिए अंतरिम जमानत की बात पर विचार करने के निचली अदालत को आदेश के कुछ समय बाद ही शीर्ष अदालत ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के अनुरोध पर इसमें बदलाव कर दिया। जज आर भानुमति और जज ए एस बोपन्ना की पीठ ने कहा कि सॉलिसिटर जनरल के अनुरोध पर विचार किया गया है और इस मामले में अब गुरुवार की जगह मंगलवार को सुनवाई होगी। लंच के बाद मेहता पीठ के सामने पेश हुए और कहा कि दिन में पारित किए गए आदेश को लागू करने में अधिकार क्षेत्र की दिक्कतें आएंगी। मेहता की बात का संज्ञान लेते हुये पीठ ने कहा कि सीबीआई निचली अदालत से चिदंबरम को मंगलवार तक पुलिस हिरासत में देने का अनुरोध करने के लिये आजाद है। पीठ ने कहा कि वह चिदंबरम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने और बाद में उन्हें हिरासत में देने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर पांच सितंबर की जगह तीन सितंबर को सुनवाई करेगी।