शशि थरूर एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर, ‘इंदिरा गाँधी’ को लिख दिया था ‘इंडिया गाँधी’

0
384

हाल ही में कांग्रेसी नेता शशि थरूर ने आज़ाद देश के पहले प्रधानमंत्री रहे जवाहरलाल नेहरू से सम्बंधित एक ट्ववीट किया था। जिसके बाद से वह ट्रोलर्स के घेरे में फंस गए। यह बात थी पिछले सोमवार की रात की जब कांग्रेस नेता ने अमेरिका में चल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम को कांग्रेस नेता ने निशाना बनाना चाहा, लेकिन इस मामले में वह खुद परेशान हो गए।

हुआ यूँ, कांग्रेस नेता ने जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गाँधी की एक फोटो पोस्ट की। और लिखा की यह तस्वीर अमेरिका की है जब दोनों दिग्गज नेताओं का भव्य स्वागत किया जा रहा है। फिर क्या था ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

कुछ समय बाद,शशि थरूर ने लिखा, यह तस्वीर अमेरिका की नहीं बल्कि सोवियत संघ की है। इस तस्वीर में दोनों दिग्गज नेता एक खुले वाहन में सवार हैं और उनके स्वागत के लिए काफी लोग खड़े हैं। और यहीं, शशि थरूर ‘गलत स्पेलिंग’ की वजह से भी ट्रोलर्स का शिकार बने। कांग्रेस नेता ने ‘इंदिरा गाँधी’ की जगह ‘इंडिया गाँधी’ लिख दिया था। और इस प्रकार उनकी ट्रोलिंग बनती गयी।

मंगलवार की रात को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्रोलर्स को शांत करने के लिए एक और तस्वीर पोस्ट की। यह तस्वीर साल 1949 में जवाहरलाल नेहरू की अमेरिका यात्रा की है, इसमें नेहरू को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग जुड़े थे। थरूर ने लिखा है – गलत लेबल वाली तस्वीर के बाद यहाँ हमारे प्रधानमंत्री की साल 1949 में हुई अमेरिका यात्रा की प्रामाणिक तस्वीर है। पंडित जवाहरलाल नेहरू को सुनने के लिए बड़ी संख्या में विश्विद्यालय में लोग जुटे थे।

इसके साथ एक और नया ट्ववीट भी आया। इस ट्वीट में एक लिंक के साथ लिखा है की वर्ष 1956 में अमेरिका के तत्कालीन उपराष्ट्रपति रिचर्ड निकसों हवाई अड्डे पर पंडित जवाहरलाल नेहरू और उनकी बेटी इंदिरा गाँधी का स्वागत करते हुए दिख रहे हैं। एक तस्वीर में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ड्वाइट डी आइजनहावर द्वारा वाइट हाउस में नेहरूजी का गर्मजोशी से स्वागत किया जा रहा है। तीसरी वीडियो क्लिप है साल 1961 की, जिसमें नेहरू तत्कालीन अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन ऍफ़ केनेडी से मिल रहे हैं और वाशिंगटन में भारतीय समुदाय को सम्बोधित कर और पत्रकारों से भी मुलाकात कर रहे हैं।

इसके बाद कांग्रेस नेता ने फिर से ट्रोलर्स का जवाब देते हुए एक ट्वीट किया। यह ट्वीट मंगलवार की रात को किया गया। इस ट्वीट में एक यूट्यूब वीडियो का लिंक भी शेयर किया गया है। इस वीडियो में अमेरिका यात्रा में भारतीय प्रथम प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की झलक है। थरूर ने ट्रोल करने वालों को जवाब में और भी यूट्यूब वीडियो के वो लिंक भी शेयर किये जिसमें प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलते नज़र आ रहे हैं। एक लिंक में साल 1949 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति हरी एस ट्रूमैन एयरपोर्ट पर नेहरू का स्वागत कर रहे हैं।