तीन तलाक से प्रभावित महिलाओं को सहायता देगी प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री ने किया यह ऐलान

0
315

तीन तलाक – देश के सबसे बड़े राज्य यानी उत्तर प्रदेश में चल रही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ी घोषणा की है। यह घोषणा राज्य की महिलाओं के लिए की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन तलाक से प्रभावित महिलाओं से संवाद कार्यक्रम में यह योजना कही है।

उन्होंने कहा कि तिल तलाक की वजह पति से पीड़ित हिंदू और मुस्लिम महिलाओं को छह हज़ार रुपए सालाना सहायता दी जाएगी। यह सहायता प्रदेश सरकार की तरफ से दी जाएगी। इस कार्यक्रम में सीएम ने तीन तलाक से पीड़ित राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी सुमेला जावेद को नौकरी देने को कहा है। इसके साथ उन्हें अपना केस लड़ने की निःशुल्क लड़ सकती हैं।

तीन तलाक पीड़ित महिलाओं से मुख्यमंत्री लखनऊ में मिले। इस कार्यक्रम के लिए आगरा से पीड़ित महिलाएं रवाना हुईं और पुलिस लाइन पहुँचेगी। आगरा में तीन तलाक के आठ केस सामने आये हैं। अभी तक ज़ोन में 28 केस दर्ज किए गए हैं। इन केसों में से 20 केस में ज़्यादा में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। यहाँ तक एक भी केस के आरोप पत्र दर्ज नहीं किये गए हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री शनिवार को अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कश्मीरी छात्रों से मिलेंगे। इस मुलाक़ात में चर्चा अनुछेद 370 और 35 ए के निरस्तीकरण की होगी। इसके लिए 40 कश्मीरी छात्रों को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुलाया गया है। यह मुलाक़ात लखनऊ में कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री निवास में की जाएगी। कहा जा रहा है की अनुछेद 370 के हटाए जाने के बाद बनी धारणाओं को मिटाने का काम करेंगे।

विजयदशमी पर श्रीराम का होगा राजतिलक

तीन तलाक - देश में विजयदशमी का त्यौहार आने वाला है। यह त्यौहार 8 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में गोरखपुर मंदिर में इस बार विजयदशमी का पर्व कुछ अलग तरीके से मनाए जाने की खबर सामने आ रही है।

देश में विजयदशमी का त्यौहार आने वाला है। यह त्यौहार 8 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में गोरखपुर मंदिर में इस बार विजयदशमी का पर्व कुछ अलग तरीके से मनाए जाने की खबर सामने आ रही है। विजयदशमी के विशेष अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर मंदिर से शोभा-यात्रा निकाली जायेगी। यह यात्रा अंधियारी बाग़ स्थित मानसरोवर मंदिर से रामलील मैदान तक जाएगी। इसके बाद रामलीला मैदान में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राजतिलक किया जायेगा।

इसकी जानकारी गोरखनाथ मठ के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने दी है। प्रधान पुजारी ने बताया की 29 सितंबर की शाम पांच बजे कलश स्थापना किया जाएगा। 5 अक्टूबर में महानिशा पूजा और 7 अक्टूबर को महानवमी व्रत व कन्या पूजन किया जाएगा। इस त्यौहार के दिन श्रीनाथ जी की विशिष्ठ पूजा गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया जाएगा। तिलकोत्सव का कार्यक्रम दोपहर में शुरू होगा। और इस पूजा के बाद शोभा-यात्रा निकाली जाएगी।