Moto Vehicle Act 2019: अगर आपके पास भी है पुराना Driving License, तो अभी करे यें काम !

0
568
Moto Vehicle Act 2019

बीते कुछ दिनों से पुरे देश में Motor Vehicle Act 2019 को लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही पहले से कई गुना ज्यादा जुर्माना भरने का प्रावधान है। इतना ही नही इसमें कई नए नियम को लाया गया है। इस बदलाव के साथ अब ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का फार्मेट एक जैसा होगा। हालांकि यह नियम बीते 1 अक्टूबर से लागू हुआ है। यानी अब से डीएल और आरसी का रंग, लुक, डिजाइन और सिक्योरिटी फीचर्स एक समान होने जा रही है। तो चलिए जानते है इस नए नियम के लागू होने से आपके उपर क्या असर होगा।

Motor Vehicle Act 2019

बता दे कि इस नए नियम के तहत अब लोगों को पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की जगह नए स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस दिए जाएंगे। साथ ही RC और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के उपर QR कोड और माइक्रोचिप लगे होंगे। इसका फायदा यह होगा कि हर राज्य में डीएल, आरसी का रंग और प्रिंटिंग एक जैसी होगी। हालांकि पहले दोनों का फॉर्मेट अलग-अलग होता था, लेकिन अब दोनों का फोर्म्त एक समान कर दिया गया है। इस कोड की मदद से पुलिस आपकी सारी जानकारी को आसानी से स्कैन कर सकती है।

क्यूआर कोड में होगी पूरी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार DL में लगी माइक्रोचिप और QR कोड को स्कैन करने के बाद आपकी पूरी जानकारी सामने आ सकती है। हालांकि अब आपको अपने साथ DL ले जाने की जरूरत भी न पड़ सकती है। क्युकी इस QR कोड को स्कैन करने के लिए अप ट्रैफिक पुलिस के पास स्कैनर दिया जा रहा है। साथ ही बता दे कि DL के पीछे एक इमरजेंसी नंबर भी लिखा रहेगा, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस या अन्य कोई व्यक्ति इस नंबर पर संपर्क कर सकेगा।

अब तक था यह चलन

इससे पहले हर राज्य अपने हिसाब से DL और RC का फॉर्मेट तय करता था। लेकिन अब एस नही होगा। भारत के हर राज्य मीक जैसा फॉर्मेट काम करेगा। जिसकी वजह से इन पर दी गई जानकारियां कुछ आगे और कुछ पीछे की तरफ लिखी होती थी। लेकिन नए नियम के लागू होने के बाद अब सारी जानकारी एक जगह पर छपी होगी। लेकिन अब नए नियम से DL और RC पर जानकारियां एक जैसी एक ही जगह पर होंगी।