2020 में सिल्वर स्क्रीन पर होगा बॉलीवुड डिवास का काबू, एक नहीं बल्कि कई ज़बरदस्त कहनियों का चलेगा जादू

0
395
2020 Upcoming Movies

2020 Upcoming Movies: अरे वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती हैं….  स्त्री फिल्म का यह डायलॉग 100 प्रतिशत सच हैं। तभी तो जहाँ उस स्त्री को अपनी जगह बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ती थी। वहीं अब उसने अपने हुनर से वो मुकाम हासिल किया हैं, कि वो लोगों को उसपर इतना विश्वास हैं की वो अकेले सब संभल सकती हैं। हालांकि महिलाओं को इस मुकाम तक पहुँचने में फिल्मों का गहरा योगदान रहा हैं।

बॉलीवुड, हॉलीवुड और टॉलीवूड फिल्म इंडस्ट्री ने हर तौर पर फिल्मों के ज़रिये महिलाओं की ऐसी छवि को बड़े पर्दे पर उतरा हैं। जिससे की कई हद तक हमारे समाज की सोच बदलने में मदद मिली हैं। इनमें मदर इंडिया, नीरजा, पिंक, इंग्लिश-इंग्लिश जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

बता दें, आने वाले साल यानि 2020 में ऐसी ही कुछ कहानियां बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। यह उन महिलाओं की कहानी है, जो हम सभी की ज़िन्दगी की असली हीरोइन हैं।

छपाक

इस दुनिया में कई ऐसे जानवर हैं, जो इंसान के भेष में घूम रहे हैं। यह अपना रुप छुपा भी लेते हैं. लेकिन जब कोई लड़की इनकी मर्जी के खिलाफ जाए तो यह बर्दाश्त नहीं कर पाते और अपनी हदें पार कर जाते हैं। ऐसे में उनकी जान ले लेना या उस पर एसिड फेक देना इनके लिए आम बात हैं।

2020 Upcoming Movies
2020 Upcoming Movies

ऐसे ही एक कहानी जो की लक्ष्मी अग्रवाल की ज़िंदगी पर आधारित हैं उसे लेकर आ रही हैं मेघना गुलज़ार अपनी आगामी फ़िल्म ‘छपाक’ के जरिये। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभाती नज़र आएंगी। दीपिका के आलावा इस फिल्म में विक्रांत मेसी भी नज़र आएंगे। यह फ़िल्म 10 जनवरी 2020 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ की जाएगी।

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल

फील्ड कोई भी क्यों ना हो हमारी देश की महिलाओं ने हर फील्ड में जीत के झंडे गड़े हैं। एक ऐसी ही कहानी हैं देश की उस बेटी गुंजन सक्सेना की जिसने पहली महिला IAF पायलट बन देश का नाम रोशन किया। वहीं तमाम लड़कियों के लिए आइडल बनी गुंजन सक्सेना की बायोपिक ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ बनने जा रही हैं।

2020 Upcoming Movies
2020 Upcoming Movies

इस फिल्म में फिल्म धड़क से बड़े पर्दे पर एंट्री करने वाली जानवी कपूर नज़र आएंगी। फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ शरण शर्मा के निर्देशन और करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही हैं। यह फिल्म 13 मार्च, 2020 को बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी।

शकुंतला देवी

Human Computer कहलायी जाने वाली शकुंतला देवी की जीवनी पर भी बायोपिक बनाई जा रही हैं। इस फिल्म में शकुंतला देवी का किरदार विद्या बालन निभाती नजर आएंगी। वहीं शंकुतला देवी की बेटी का किरदार निभाती सान्या मल्होत्रा भी फिल्म में नजर आएंगी।

2020 Upcoming Movies
2020 Upcoming Movies

यह फिल्म अनु मेनन के निर्देशन में बनाई जा रही हैं। यह फिल्म मई 2020 को बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी।

थप्पड़

स्ट्रॉन्ग और इंटेलिजेंट किरदार निभाने के लिए जानी-जाने वाली तापसी पन्नू एक बार फिर अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘थप्पड़’ के ज़रिये बड़े पर्दे पर नज़र आएंगी।

2020 Upcoming Movies
2020 Upcoming Movies

2020 में रिलीज होने वाली उस फ़िल्म में आपको महिलाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों देखने को मिलेंगे। बता दें, ये फ़िल्म 2020 के शुरुआती महीने 6 मार्च को रिलीज़ की जाएगी।

‘पंगा’

छोरी छोरो से कम नहीं इस लाइन को एक बार फिर सही साबित करने मैदान में उतरने जा रही हैं कंगना रनौत जो की अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘पंगा’ में एक कबड्डी खिलाड़ी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

2020 Upcoming Movies

यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज की जाएगी।

थलाइवी

फिल्म पंगा के अलावा कंगना फिल्म थलाइवी में भी नजर आएंगी। यह फिल्म तमिलनाडू की दिवंगत मुख्यमंत्री, जयललिता की बायोपिक हैं। खबरों के मुताबिक यह फिल्म 26 जून को कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

2020 Upcoming Movies
2020 Upcoming Movies

बता दें, सिर्फ यह दो नहीं बल्कि कंगना 3 फिल्मों के जरिये बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। जी हाँ कंगना 2020 में अपनी तीसरी फिल्म ‘धाकड़’ में भी नजर आएंगी। जो की लगभग अक्टूबर 2020 तक रिलीज़ होने वाली हैं।

गंगूबाई काठियावाड़ी

हुसैन ज़ैदी की क़िताब ‘माफिया क्वींस ऑफ़ मुंबई’ ( Mafia Queens of Mumbai ) से ली गई गंगूबाई कोठेवाली की ज़िंदगी पर आधारित है। यह कहानी सच्ची घटना पर आधारित हैं। वही अब कमाठीपुरा की मैडम कही जाने वाली गंगूबाई कोठेवाली की ज़िन्दगी को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। यह फिल्म संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित की जा रही हैं। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में मुख्य किरदार में आलिया भट्ट नज़र आएंगी।

2020 Upcoming Movies
2020 Upcoming Movies

इस फ़िल्म में आलिया के साथ अजय देवगन भी नजर आएंगे। यह फ़िल्म 11 सितंबर, 2020 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ की जाएगी।

एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स और दुनिया भर की खबरों से रहना हैं अपडेट तो फॉलो करना ना भूलें Talepost