‘बॉलीवुड के डैडी एंड बेबीज़’ हैं कमाल, रील और रियल लाइफ में ऐसा है इनका रिश्ता

0
1156
Bollywood Stars and their kids

Bollywood Stars and their kids- पापा और बच्चों का रिश्ता बेहद ख़ास होता है। असल में, दुनिया माँ और बच्चों के रिश्ते को बहुत ख़ास मानती है। माँ के साथ बच्चे का एक इमोशनल टच होता है, ठीक इसी तरह बच्चों का अपने पिता के साथ भी एक परफेक्ट बांड बना होता है। अगर माँ ममता की मूर्ति हैं, तो पिता हमें संस्कारों की सीख देते हैं। अगर माँ का हाथ कोमल स्पर्श है, तो पिता का हाथ एक मजबूत जोड़। अगर माँ रात की मीठी लोरी है, तो पिता अँधेरे को दूर करने वाली लौ।

हमने कहानियों में तो एक परफेक्ट फॅमिली देखी होंगी, लेकिन क्या कभी आपने इन बॉलीवुड स्टार्स एंड स्टार किड्स को देखा है क्या। जानिए, कैसे यह स्टार फॅमिली अपनी रियल लाइफ में साथ रहती है।

अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और श्वेता नंदा

Bollywood Stars and their kids

बॉलीवुड के शहंशाह, अमिताभ बच्चन अपने परिवार के बेहद करीब रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने परिवार की तसवीरें शेयर करते रहते हैं। इन फोटोज़ के साथ वह कुछ बातें भी लिखते रहते हैं। वह अपने परिवार के हर सदस्य को बेहतरीन तरीके से दुनिया के सामने पेश करते हैं।

अनिल कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर

बॉलीवुड के ‘लखन’ और ‘नीरजा’ को कौन नहीं जानता, लेकिन अनिल कपूर की दूसरी बेटी- रिया कपूर को कुछ ही लोग जानते हैं। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर को यंग डैडी कहते हैं। उनकी बड़ी बेटी सोनम कपूर तो स्टाइल डीवा हैं ही। रिया, असल में फ़िल्मी दुनिया से दुरी बनाये हुए रहती हैं, उन्होंने ‘आयशा’, ‘खूबसूरत’ और ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी फिल्मों में प्रोडूसर का काम किया है।

ऋषि कपूर, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी

हाल ही में, ऋषि कपूर विदेश से अपना कैंसर का इलाज़ करवा कर लौटे हैं। ऋषि कपूर के दो बच्चे हैं, रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर। रिद्धिमा, बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, वहीं, रणबीर, बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय हैं। इस समय, ऋषि कपूर अपनी सेहत का ख़ास ख्याल रख रहे हैं।

शाहरुख़ खान, सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम

बॉलीवुड के किंग, बोले तो शाहरुख़ खान अपने बच्चों की भी फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वह अपनी फॅमिली के साथ वक़्त बिताना पसंद करते हैं। उनके छोटे बेटे अब्राम, क्यूट स्टार किड की लिस्ट में आते हैं। शाहरुख़ ही नहीं, बल्कि उनकी वाइफ गौरी खान भी, अपने तीनों बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करती दिख जाती हैं।

रणधीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर

बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी डीवा, करिश्मा और करीना कपूर को कौन नहीं जानता ? अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से दुनिया में नाम कमाने वाली यह कपूर सिस्टर्स के क्या कहने। ऐसे में यह दोनों बहनें अपने प्रोफेशनल एंड पर्सनल लाइफ को बहुत अच्छे से निभाती हैं। तभी तो यह दोनों, अपनी फॅमिली के साथ वक़्त बिताती दिख जाती हैं।

“पति, पत्नी और वो” ट्रेलर और गानों का है बढ़िया कॉम्बिनेशन, अब फिल्म देखने को तैयार है पूरा नेशन