Farmers Day: आखिर 23 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है राष्‍ट्रीय किसान दिवस, जाने क्या है वजह?

0
1870

Farmers Day: दुनिया के हर कोने में अलग-अलग दिन अलग अलग समय पर किसान दिवस मनाया जाता है। वही भारत में यह खास दिन 23 दिसंबर को राष्‍ट्रीय कृषक दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस खास मौके पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस भी होता है।

भारत में किसानों की अहमियत लोगों को एहसास दिलाने में प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का अहम रोल रहा हैं। इसी के चलते उनकी जन्मदिवस के अवसर पर पूरे भारत देश में राष्‍ट्रीय कृषक दिवस मनाया जाता हैं।

जैसे की भारत देश को कृषि प्रधान देश माना जाता हैं। भारत देश की असल पहचान और शान है यहाँ के किसान। किसा बता दें, चौधरी चरण सिंह भारत देश के किसान नेता थे। चौधरी चरण सिंह ही वो महान इंसान थे जिन्होनें संसद में अपने किसान भाइयों के लिए आवाज उठाई थी।

Farmers Day
Farmers Day

23 दिसंबर 1902 को जन्मे चरण सिंह साल 1979 से लेकर 1980 तक भारत देश के प्रधानमंत्री बन देश की सेवा करते रहे।

हम सभी जानते है, की भारत देश की प्रगति में किसानों का बड़ा योगदान रहा है। किसानों के लिए केंद्र और राज्यों की सरकारें कई तरह की योजनाएं भी चलाती है। जिसे उन्हें लाभ मिल सके और उनके लिए ज़िन्दगी जीना आसान हो सके।

हर किसी की चाहत होती है, कि उसे उसके काम के लिए सराहा जाये यह खास दिन मनाने का भी यही उद्देश्य होता है कि हम किसानों के योगदान को सराहा सके।

आइए जानते हैं दुनिया के अन्य देशों में कब मनाया जाता है यह खास दिन-

नेपाल

भारत के पडोसी देश नेपाल में राष्ट्रीय किसान दिवस मई-जून के वक़्त मनाया जाता है।

Farmers Day
Farmers Day

अमेरिका

सयुंक्त राष्ट्रीय अमेरिका में भी इस त्यौहार को बखूबी मनाया जाता हैं। अमेरिका में यह दिवस 12 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस मौके पर अमेरिका के इतिहास में किसानों के योगदान को श्रद्धांजलि दी जाती है।

Farmers Day
Farmers Day

जाम्बिया

जाम्बिया में राष्ट्रीय किसान दिवस अगस्त के पहले सोमवार को सेलिब्रेट किया जाता है।

Farmers Day
Farmers Day

घाना

वही घाना की बात करें तो वहाँ पर राष्ट्रीय किसान दिवस दिसंबर के पहले शुक्रवार को मनाया जाता है। इस कहस दिवस के मौके पर घाना में खाद्य एवं कृषि मंत्रालय किसानों और मछुआरों को उनके काम के लिए सराहा जाता है, साथ ही उनके योगदानों के लिए खास पुरस्कार दिया जाता है।