एनीमिया क्या हैं? क्यों होता हैं? कैसे करें पहचान? और आखिर क्या हैं इसका इलाज…

0
983
Healthy Diet Food

Healthy Diet Food: बदलते वक़्त के साथ बहुत कुछ बदला हैं, हम सब अपने रोजमर्रा के काम में इतने व्यस्त हैं की अपना ख्याल रखना ही भूल जाते हैं। ऐसे में कई सारी बीमारयों को हमारे शरीर में घर बनाने का मौका मिल जाता हैं। जैसे की शरीर में आयरन की कमी यानि एनीमिया। हम सभी इन चीज़ों को लेकर परेशान हो जाते हैं की टेंशन में रहने लगते हैं और अनजाने में एक और बीमारी को न्यौता देने लगते हैं।

Healthy Diet Food
Healthy Diet Food

लेकिन आपको पता हैं, यह सब कब होता हैं, यह तब होता हैं, जब हमारे खून में हीमोग्लोबिन स्तर सामान्य से भी बहुत नीचे चला जाता है। एनीमिया जैसी बीमारी की भी यही वजह है, क्योंकि हीमोग्लोबिन में आयरन की मात्रा बनी रहे यह हमारी अच्छी सेहत के लिए जरूरी है।

बता दें, हीमोग्लोबिन की वजह से ही हमारी पूरी बॉडी को न्यूट्रिशन और ऑक्सीजन पहुँचता हैं।

लक्षण: कैसे करें पहचान?

एनीमिया या आयरन जैसी बीमारी के लक्षण कई हद तक एक जैसे होते हैं। अगर आपको डिप्रेशन, शरीर में थकावट या कमजोरी महसूस करना, चक्कर आना, बार-बार चीज़ो को भूलना एनीमिया या आयरन के लक्षण हैं। तो अगर आपको ऐसा कुछ महसूस होता है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें और ब्लड टेस्ट कराएं।

कारण: क्या हैं, बीमारी की वजह….

जैसा की शुरुआत में ही इस बात का ज़िक्र किया गया हैं, की आपने रोजमर्रा के रहन-सहन के तरीके के वजह से हम अपना ख्याल रखना भूल जाते हैं। जैसे की हमारा वक़्त पर ना खाना-पीना और कई बार भूख लगती हैं, तो जल्दी में फास्ट फूड खा लेते हैं।

इससे हमारी भूख तो मिट जाती हैं, लेकिन हमारे बॉडी को प्रॉपर डाइट नहीं मिल पाती। ऐसे में हमारे शरीर में विटामिन बी12 या फोलिक एसिड और आयरन की कमी के होने की संभवना बढ़ जाती हैं। जिसकी वजह से हम एनीमिया का शिकार हो जाते हैं।

लेकिन आप अपनी डाइट में इन फ़ूड को शामिल कर एनीमिया जैसी बीमारी से बच सकते हैं….

इलाज: बीमारी से बचने के लिए इन चीज़ों का रखें ध्यान….

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे

Healthy Diet Food
Healthy Diet Food

संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे….. माना की यह लाइन में काफी पुरानी हो चुकी हैं लेकिन यह सिर्फ कहावत नहीं हैं बल्कि एक तरह से हमारी बीमारी का बेहरतीन इलाज हैं। जी हाँ, एक अंडे में 1mg तक आयरन होता है, एंटीऑक्सिडेंट, प्रोटीन से भरपूर अंडे में एनीमिया से लड़ने और विटामिन को बढ़ाने की शक्ति होती हैं।

एक अनार ठीक करे सौ बीमार

Healthy Diet Food
Healthy Diet Food

अनार वो फल हैं जिसमें कई तरह के गुण हैं, पोटेशियम फाइबर, आयरन, और विटामिन ए, सी और ई से भरपूर अनार को खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है। शरीर में फुर्ती लाने, सिर दर्द भागने, उदासी जैसे कई सारे लक्षणों को भागने के लिए अनार काफी फायदेमंद हैं।

साग दुश्मन नहीं दोस्त हैं

Healthy Diet Food
Healthy Diet Food

हरी सब्जी से यूँ तो हमारा बचपन से 36 का अकड़ा रहा हैं। लेकिन हरा साग आयरन और विटामिन सी के सबसे अच्छे आहार में से एक हैं। क्योंकि पालक में विटामिन ए, बी 9, और ई, कैल्शियम, फाइबर और बीटा-कैरोटीन सभी शामिल होते है। तो इसका टेस्ट कितना भी बुरा क्यों ना हो दिखने में कितना भी बोरिंग हो लेकिन इसका टेस्ट दवाइयों से लाख गुनहा बेहतर होता हैं।

बचपन में जिस चुकंदर से खेलते थे, अब उसे खाना ना भूलें….

Healthy Diet Food
Healthy Diet Food

बचपन में ज्यादतर चीज़ हमें खेल लगा करती थी, एक ऐसी ही चीज़ चुकंदर भी हुआ करता था। जिसे खा होंठ लाल कर हम सभी को दिखाते थे। लेकिन मियाँ अब अगर आप चाहते हैं, की आप सभी को फिट नजर आए तो इस चुकंदर को खाने की आदत बनाए। खास करचुकंदर का ताजा जूस जिसे पीने से शरीर में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता हैं।

सोयाबीन भी हैं जरुरी

Healthy Diet Food
Healthy Diet Food

एक मुट्ठी सोयाबीन की कीमत समझो xyz बाबू…. जी हाँ, रात को एक मुट्ठी सोयाबीन भिगोएं और सुबह उठने के बाद इसे ताजा-ताजा खाएं। क्योंकि सोयाबीन में भरपूर आयरन पाया जाता है और इसमें एनीमिया के लक्षणों से भी लड़ने की भरपूर क्षमता होती हैं।

गोभी छोड़ो पत्तियां भी खाओ

Healthy Diet Food
Healthy Diet Food

गोभी की सब्जी लगभग सभी को पसंद होती हैं, नहीं भी पसंद तो भी कोई बात नहीं। क्योंकि आपको गोभी नहीं बल्कि उसकी पत्तियां खानी हैं। अगर आप आयरन की कमी से जूझ रहे हैं, तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद हैं। गोभी की पत्तियों में सही मात्रा में कैल्शियम और आयरन पाया जाता है।

तो इन्हें 6 चीज़ों को डाइट में मिला आप पा सकते कई बिमारियों से निजात…..