BJP सरकार के सौ दिन पूरे – महाराष्ट्र में हुई जनादेश यात्रा में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा

0
396
BJP

महाराष्ट्र के नासिक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में BJP सरकार की जनादेश यात्रा के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। यहाँ उन्होंने भाषण में कहा कि आज मेरे जीवन में छत्रपति शिवाजी महाराजजी के वंशज ने सिर पर एक छत्र रखा। यह मेरे लिए सम्मान और आशीर्वाद है। उन्होंने यह भी कहा कि इस छत्र की इज़्ज़त के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि BJP सरकार के 100 दिन पुरे और पहला शतक आपके सामने है।

पीएम मोदी ने कहा कि BJP सरकार के 100 दिन पुरे और पहला शतक आपके सामने है। इस शतक में धार भी है, रफ्तार भी है और आने वाले पांच वर्षों की साफ सुथरी तस्वीर भी है। पहले शतक में देश, समाज और दुनिया में नए भारत के नए दृष्टिकोण की झलक है। कठिन चुनौतियों से टक्कर की ललक भी है, विकास का जोश भी है और भारत की वैश्विक ताकत का संदेश भी है।

योगी सरकार ने पुरे किए ढाई वर्ष, गिनाईं कई उपलब्धियाँ

वहीं, उत्तर प्रदेश में चल रही योगी आदित्यनाथ की BJP सरकार ने ढाई वर्ष पूरे किए। इसके लिए योगी आदित्यनाथ ने एक प्रेस कांफ्रेंस भी की। इस प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल पर उपलब्धि पुस्तिका का विमोचन किया।

इस प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि BJP सरकार ने चुनौतियों को अवसर में बदला है।

इस प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि BJP सरकार ने चुनौतियों को अवसर में बदला है। प्रदेश में हुए विकास के लिए उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह का आभार भी व्यक्त किया। इन ढाई साल में BJP सरकार द्वारा किए गए कामों की गिनती को गिनाते उन्होंने कहा कि अब से शहरों में 24 घंटे और गाँवों में 18 घंटे बिजली मिल रही है। सीएम योगी ने यह भी कहा कि BJP सरकार ने 1.9 करोड़ से ज़्यादा बिजली कनेक्शन दिए हैं। प्रदेश में 193 नए इंटर कॉलेज खोले गए। स्कूल चलो अभियान के तहत 1.80 करोड़ बच्चों का भी दाखिला हुआ। 86 लाख किसानों का 1 लाख कर्ज माफ़ किया गया है। इस सबके पीछे मुख्यमंत्री ने टीमवर्क बताया।