Birthday: नहीं थे, कभी स्कूल फीस भरने के रुपए, आज 7-8 करोड़ रूपए फीस लेते है अभिनेता ‘राजकुमार राव’

0
369
राजकुमार राव बर्थडे स्पेशल

बॉलीवुड की नयी पीठी शुरु हो चुकी है। कई सारे नए कालाकार बेहतरीन प्रदर्शन कर लोगो के दिलो में अपनी जगह बना चुके है। और इन्हीं कलाकारों में से एक है, राजकुमार राव जिन्होंने कम समय में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता हैं।

बता दे, फैंस के दिलो पर राज करने वाले राजकुमार राव का आज जन्मदिन है। आयुष्मान आज 35 साल के हो गए हैं। गुरुग्राम में जन्मे राजकुमार वही पले-बड़े, और अपनी स्कूलिंग भी गुरुग्राम से ही पूरी की। लेकिन वो हमेशा से अपने लक्ष्य को साथ लेकर चले। शायद इसीलिए पढाई के साथ-साथ उन्होंने थियेटर भी किया।

हालांकि, राजकुमार आगे की पढ़ाई के लिए पुणे चले गए। जहाँ उन्होंने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में अपनी ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी की। और साल 2008 में पढ़ाई पुरी करते ही, वो अपने सपने सच करने मुंबई की और बढ़ चले।

कामयाबी का यह सफर नहीं था, आसान

दरसअल, साल 2009 में FTII से पढ़ाई पूरी कर राजकुमार मुंबई के कई स्टूडियों के चक्कर लगाने लगे। आखिकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें दिबाकर बनर्जी की फिल्म लव सेक्स और धोखा में रोल मिल गया। इस फिल्म में राजकुमार एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के साथ दिखाई दिए। लेकिन यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी।

लेकिन इसके बाद भी राजकुमार रुके नहीं, फिल्म लव सेक्स और धोखा के बाद राजकुमार फिल्म रागिनी एमएमएस, शैतान, काइ पो चे और शाहिद में और गैंग्स ऑफ वासेपुर-2 जैसी फिल्मों में नजर आए। जहाँ पर राजकुमार का काम लोगो को काफी पसंद आया।

जिसके बाद साल 2014 में आई फिल्म क्वीन में राजकुमार कंगना रनौत के साथ दिखाई दिए। और फिर राजकुमार फिल्म न्यूटन, शादी में जरूर आना, स्त्री, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा और हाल में ही आई फिल्म जजमेंटल है क्या में नजर आए।

इन सभी फिल्मों से राजकुमार राव ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक मिडल क्लास जॉइंट फैमिली से होने के बावजूद राजकुमार ने अपनी हिम्मत कभी नहीं हारी। खबरों की माने तो एक वक़्त था जब राजकुमार के पास स्कूल की फीस देने के भी रूपए नहीं थे। वही आज उनकी फीस 7-8 करोड़ रुपये हैं।

लाखो लड़कियों के दिलो में राज करने वाले राजकुमार के दिल में है कोई खास

राजकुमार ने अपने अभिनय के जरिये ना सिर्फ लोगो बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। बल्कि कई सारी लड़कियों के क्रश भी भी बन चुके है। असल मे, राजकुमार एक्ट्रेस पत्रलेखा पॉल को साल 2010 से डेट कर रहे हैं। यह दोनों एक साथ फिल्म सिटी लाइट्स में नजर आए चुके है ।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो राजकुमार अभी हार्दिक मेहता के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘Rooh-Afza’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में राजकुमार के अलावा जानवी कपूर और वरुण शर्मा नजर आएंगे। मिल रही खबरों के मुताबिक यह फिल्म साल 2020 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ की जाएगी।