नोरा फतेही का डांस वीडियो ‘Pepeta’ हुआ रिलीज़- बार्बी डॉल के लुक में नजर आई नोरा फतेही

0
532
Pepeta

बॉलीवुड में अपने डांस के दम पर अपनी जगह बनाने वाली नोरा फतेही का नया सॉन्ग ‘पेपेटा’ (Pepeta) रिलीज हो चुका है। अपने इस नए गाने के जरिये नोरा फतेही एक बार फिर धमाल मचा रही है। वीडियो में नोरा फतेही अपने अमेजिंग अंदाज़ से सभी का दिल जीतती नजर आ रही है।

गौरतलब है, यह सांग नोरा फतेही का पहला इल्गिश सॉन्ग है। साथ ही यह उनका पहला इंटरनेशन म्यूजिक वी़डियो है। वही पेपेटा (Pepeta) सॉन्ग को नोरा फतेही और रे वैनी ने मिलकर गाया है। वही गाने के बोल अमार बज और एब्राहेम बघाश, राजा कुमारी और रे वैनी ने द्वारा लिखे गए है।

नोरा फतेही ने ‘पेपेटा’ (Pepeta) सॉन्ग के वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी शेयर किया। जिसके बाद इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर जहाँ 2 लाख से ऊपर व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, यूट्यूब पर इस वीडियो को 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गौरतलब है, नोरा फतेही का यह डांस वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। वही वीडियो में नोरा का लुक भी लोगो को आकर्षित कर रहा है। असल में, नोरा वीडियो में बार्बी डॉल के लुक में नजर आ रही है।

बता दे, अपने डांस मूव से सभी को दीवाना बनाने वाली नोरा ने फिल्म इंडस्ट्री में यह मुकाम अपनी काबिलियत के बल पर पाया है। हालांकि नोरा फतेही को पहली बार ‘बिग बॉस’ में देखा गया था। जिसके बाद उनका हुनर के दम पर नहीं पहचान मिली। नोरा का ‘दिलबर सॉन्ग सबसे हिट पार्टी नंबर्स में से एक है।

वही नोरा फतेही सलमान खान और कैटरीना कैफ की ‘भारत’ और जॉन अब्राहम की बाटला हाउस में नजर चुकी है। फिलहाल नोरा जल्द ही वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की डांस आधारित स्ट्रीट डांसर में भी नजर आएंगी। इनके अलावा आए दिन नोरा के वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाती नजर आती है।