दिल्ली : सर्दियों के ट्रेंडिग डैशिंग कपड़े वो भी 100-200 रूपए तक, मिलेंगे सिर्फ यहां

0
1229
ट्रेंडिग

दिल वालो की दिल्ली में यूँ तो हर चीज़ की मौज है | पर सर्दियां आते ही मौज मस्ती थोड़ी कम हो जाती है | जिसके पीछे कारण होते है न्यू फ़ैशन वाले महंगे महंगे कपड़े | दुकानों और शोरूमों में आम कपड़े भी हज़ारो में मिलने लगते है पर हम आपको बतायेंगे दिल्ली के कुछ ऐसे बाज़ार जिनमे बहुत ही कम दामों में बढ़िया क़्वालिटी के कपड़े मिलते है वो भी न्यू फ़ैशन के साथ | अगर आप भी कपड़ो के शौकीन है तो यहां जरूर आयें |

गांधी नगर मार्किट

कपड़ो के मशहूर मार्किट में आपको स्वेटर से लेकर गर्म जैकेट आसानी से बिल्कुल किफायती रेटों में मिल जाएगी | बता दें की वैसे तो यह एक होलसेल मार्किट पर आप सिंगल पीस भी खरीद सकते है | दिल्ली की गांधी नगर मार्किट में कुल 1500 से अधिक दुकाने है हर दूकान पर नए नए फ़ैशन वाले कपड़े आसानी से मिल जायेंगे | यहां एक बढ़िया स्वेटर सिर्फ 100 रूपए में और 200 रूपए में एक बढ़िया गर्म जैकेट मिल जायेगी | यहां रेटों के साथ साथ क़्वालिटी में भी फर्क मिलेगा |

तिब्बती मार्किट

सर्दियों के दिनों में देश के कई राज्यों और शहरों में तिब्बती मार्किट खुल जाती है पर उनमें काफी महंगे कपड़े मिलते है पर अगर आप दिल्ली की तिब्बती मार्किट से कपड़े लोगे तो 50 प्रतिशित कम मिलेंगे | यह मार्केट दिल्ली के कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के पास मौजूद है | यहां सभी मैन और वुमन आउटफिट जैसे टी शर्ट्स, ट्रॉउज़र, गर्म जूते सब मिलता है | सोमवार को यह मार्किट बंद रहती है | इस मार्किट में काफी नई वेराइटी के कपड़े आसानी से मिल जाती है |

चांदनी चौंक

दिल्ली में मशहूर चांदनी चौंक भी कपड़ो के मामले में काफी फेमस है | इस बाज़ार से हरियाणा,पंजाब, हिमाचल,यु पी आदि राज्यों में माल सप्लाई होता है | यहां हर प्रकार के कपड़े मिल जाते है | चांदनी चौंक में कुछ दुकाने रिटेल की भी है जिनमे विंटर वेयर्स मिल जाते है | इस मार्किट में आम और पार्टी वेयर्स स्वैटर,जैकेट, शर्ट्स,टॉप, गर्म शॉल बहुत ही कम दाम में मिल जाते है | रविवार को यह मार्किट बंद रहती है |

सरोजिनी नगर

लड़कियों के सामान से वैसे ही यह मार्किट काफी मशहूर है | पर यहां से भी सर्दीयों की शॉपिंग की जा सकती है | स्टाइलिश वेराइटी वाले कपड़े यहां बहुत ही कम दाम में मिल जाते है | दिल्ली के लोकल लोगो का कहना है की इस मार्किट से सस्ता सामान और किसी मार्किट में नहीं मिल सकता | यह मार्किट औरतों के कपड़ो के लिए बहुत ही किफायती है |