Friendship day special: ऑन स्क्रीन साथ नज़र आने वाले इन सेलेब्स की, बॉलीवुड में मशहूर हैं दोस्ती

0
531
FRIENDSHIP DAY

दुनिया में हर रिश्ते की अपनी जगह होती हैं। यह रिश्ते ही होते हैं, जिनकी वजह से इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में हमे ख़ुशियों के कुछ पल नसीब होते हैं। ऐसा ही एक अहम रिश्ता होता हैं, दोस्ती का।

कहते हैं, सफ़र कैसा भी क्यों ना हो अच्छा या बुरा। अगर उस सफ़र में आपका दोस्त आपके साथ हैं, तो मुश्किल से मुश्किल सफ़र भी आसान हो जाता हैं। इसीलिए कहा जाता है, हर एक फ्रेंड ज़रूरी होता हैं। वैसे इस ख़ास रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है।

आज तक आपने स्कूल में, कॉलेज में, ऑफिस में कई सारे दोस्ती के किस्से सुनने होंगे। पर बात अगर दोस्ती की हो तो, इस मामले में बॉलीवुड भी पीछे नहीं। यूँ तो बॉलीवुड में रिश्ता टूटना या रिश्ता जुड़ना एक आम बात हो गया हैं। लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी लोग जिन्होंने वक़्त कैसा भी हो,अपनी दोस्ती पर आँच नहीं आने दी।

तो क्यों ना इस फ्रेंडशिप डे नज़र डाली जाए। बॉलीवुड की उन जोड़ियों पर जिन्होंने दोस्ती कि एक अलग मिशाल कायम की हैं।

करीना कपूर ख़ान और अमृता अरोड़ा का रिश्ता हैं, ख़ास

बेबो जहाँ अपने बेबाक़ और बोल्ड अंदाज़ से सभी का दिल जीत लेती हैं। वहीं उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी किसी से कम नहीं हैं। करीना और अमृता कई सालों से अपना यह दिलचस्प रिश्ता निभाती आ रहीं हैं। करीना और अमृता कभी भी एक दूसरे के लिए अपना प्यार जाहीर करने से नहीं कतराती। बेबो का कहना हैं, की वो जब भी किसी उलझन में फसती हैं। वो सबसे पहले कॉल अमृता को ही करती हैं।

अमृता और करीना की दोस्ती वक़्त के साथ और भी गहरी हो गयी हैं। यह दोनों अक्सर एक साथ, शॉपिंग जाते हुए, जिम जाते हुए या हॉलिडे मानती हुई नज़र आती हैं।

शाहरुख खान और काजोल का रिश्ता हैं, पुराना

लोगो के लिए दोस्ती की परिभाषा बनी शाहरुख और काजोल की मूवी “कुछ कुछ होता हैं”। दरसअल राहुल (शाहरुख) और अंजली (काजोल) का क़िरदार निभाने वाले यह कलाकार असल ज़िंदगी में भी पक्के वाले दोस्त हैं। इन दोनों की बॉन्डिंग इनकी बातों में साफ नज़र आती हैं।

View this post on Instagram

Abundant love and affection always….

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

आपको बता दे,शाहरुख और काजोल 90 दशक में बड़े पर्दे की सबसे पंसदीदा जोड़ी रही। फ़िल्म “बाज़ीगर” हो या “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” इस जोड़ी ने कई सारी हिट फिल्मो में साथ काम किया।

अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह का रिश्ता हैं, ज़रा हटके

फिल्म गुंडे से एक साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाले एक्टर अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की जोड़ी। सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि असल ज़िन्दगी में भी हिट हैं। दोनों अक्सर एक साथ मस्ती करती हुए नज़र आते हैं। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह एक दूसरे के अच्छे बुरे वक़्त में भी दोस्ती निभाते नज़र आए है।

आपको बता दे, एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था की उनका और रणवीर का रिश्ता स्पेशल है। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में भी रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने एक दूसरे को क़रीबी दोस्त बताया था।

सोनम कपूर और स्वरा भास्कर का रिश्ता हैं, लाज़वाब

मूवी ‘वीरे दी वेडिंग’ की वीरेज़ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर असल ज़िन्दगी में भी हैं बेस्ट फ्रेंड। सोशल मीडिया पर कई बार सोनम और स्वरा की मस्ती की वीडियो, फोटो, वायरल होती नज़र आयी है। जिसमें उन दोनों की दोस्ती की गहराई साफ़ नज़र आती हैं। स्वरा और सोनम की दोस्ती फ़िल्म ‘राँझणा’ के सेट् पर हुई। जिसके बाद दोनों अक्सर साथ नज़र आने लगी।

स्वरा ने अपने एक इंटरव्यू में सोनम के बारे में पूछे जाने पर कहा। सोनम एक बहुत नेक इंसान है, उन्हें अपनों का ख्याल रखना अच्छा लगता हैं। स्वरा ने साथ में यह भी कहा की सोनम यारो की यार हैं।

अजय देवगन और तब्बू का रिश्ता हैं, अनोख़ा

सिंघम मूवी की जान अजय देवगन यूँ तो अक्सर शोरगुल, या बॉलीवुड पार्टियों से दूर रहते हैं। लेकिन बात जब दोस्ती जैसे बेतहरीन रिश्ते की हो, तो इसमें एक रिश्ता अजय देवगन और तब्बू का भी हैं। अजय और तब्बू बचपन के दोस्त हैं। अजय और तब्बू ने काफी फिल्मों में साथ काम किया है।

तब्बू का मानना हैं, की रिश्ते बेहद खास होते हैं, और अजय से उनका एक ऐसा ही रिश्ता है। वो कहती हैं, अजय उन्हें हमेशा एक खास दोस्त की तरह ही मानते आए हैं। और साथ ही अजय दोस्ती निभाने में लाज़वाब हैं।

Read Also : जोया अख्तर ने आख़िर क्यों रणवीर सिंह को दी सीमा में रहने कि हिदायत