जोया अख्तर ने आख़िर क्यों रणवीर सिंह को दी सीमा में रहने कि हिदायत

0
658
रणवीर सिंह

सुपरस्टार रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की अपनी एक तस्वीर साँझा। इस फोटो में रणवीर शर्टलैस नज़र आए। रणवीर की इस तस्वीर में उनकी टोंड बॉडी नज़र आ रही है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर साँझा करते हुए एक्टर रणवीर सिंह ने लिखा “जब तुम कार्ब्स खा रहे हो और मैं तुम्हें देख रहा हूं”।

View this post on Instagram

Me looking at you eating carbs like

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

अपने निराले अंदाज़ की वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले अभिनेता रणवीर सिंह की, यह पिक्चर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अब तक इस तस्वीर पर बीस लाख से अधिक लोगो द्वारा लाइक किया गया हैं।

रणवीर की इस तस्वीर पर कमेंट करने से जोया अख्तर भी खुद को नई रोक पाई। जोया ने गल्ली बॉय की ख़िल्ली उड़ते हुए स्माइलिंग ईमोजी के साथ कमेंट किया “बिहेव”। जोया के साथ – साथ मशहूर इंडियन कॉमेडियन तन्मय भट ने भी इस तस्वीर पर मज़ाकिया कमेंट करते हुए लिखा, “जब लगावेलू तू लिपिस्टिक,हिले ला आरा डिस्टिक”।

आपको बता दे , इससे पहले जोया अख्तर ने ही रणवीर सिंह की फिल्म गल्ली बॉय का निर्देशन किया था। इस फिल्म में गल्ली बॉय के अपोजिट आलिया भट नज़र आयी थीं। फ़िल्म में आलिया और रणवीर के काम को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

रणवीर सिंह

वर्क फ्रंट की बात करे तो, रणवीर फ़िलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘83’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। दरसअल यह फ़िल्म क्रिकेटर कपिल देव के ऊपर बनाई जा रही हैं। रणवीर सिंह इस मूवी में कपिल देव की भूमिका निभाते नज़र आएगा। उनके अपोजिट कपिल देव की वाइफ का रोले करते नज़र आएंगी दीपिका पादुकोण। शादी के बाद दीपिका और रणवीर की साथ में यह पहली मूवी होगी।