ये है, इंडियन आइडल के अब तक के सीजन के वो 10 विनर जिन्होंने जीता लोगों का दिल

0
2012
Indian Idol winners

Indian Idol winners: साल 2004 में टीवी पर ऑन एयर हुए शो इंडियन आइडल को काफी पॉपुलैरिटी मिली। इंडियन आइडल ने संगीत की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम बनाया। इंडियन आइडल के हर सीजन में किसी ना किसी ने फतेह हासिल की। तो आइए जानते हैं, की इंडियन आइडल के अब तक के सीजन में कौन रहा विजेता और किसे मिली इंडस्ट्री में पहचान।

Indian Idol winners: अभिजीत सावंत (2004)

इस शो के फर्स्ट सीजन के विजेता बने अभिजीत सावंत। शो के विनर का ताज पहन अभिजीत ने प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपनी जर्नी की शुरुआत की। सावंत का यह सफर काफी बेहतरीन रहा। उनकी आवाज का जादू सब पर छा गया और उन्हें वो पहचान मिली जिसके वो हक़दार है।

Indian Idol winners
Indian Idol winners

Indian Idol winners: संदीप आचार्य (2005)

पहले सीजन की सफतला के बाद साल 2005 में इस शो का दूसरा पार्ट आया। इस बार इसके विजेता बने संदीप आचार्य जो शो में तो सक्सेस रहे। लेकिन इंडस्ट्री में अपनी जगह नहीं बना पाए। संदीप ने अफने करियर की शुरुआत एक म्यूजिक एल्बम लॉन्च करके की। लेकिन एल्बम को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं सबसे दुखद खबर यह रही की साल 2013 के अंत में उन्हें जॉन्डिस हो गया और बाद में उनकी मौत हो गई।

Indian Idol winners
Indian Idol winners

Indian Idol winners: प्रशांत तमांग (2007)

साल 2007 में आये सीजन के विजेता बने प्रशांत तमांग उनकी आवाज ने सभी का दिल जीत लिया। इंडियन आइडल के विजेता बने के बाद अपना संग सोलो एल्बम निकाली, और साथ ही नेपाली फिल्म इंडस्ट्री में करियर शुरू किया।

Indian Idol winners

Indian Idol winners: सौरभी देबबर्मा (2008)

साल 2008 इंडियन आइडल का चौथे सीजन यह वो सीजन था, जब इस शो को इसकी पहली फीमेल विनर बनी। हालांकि इस शो के बाद उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान और मुकाम नहीं मिल पाया। वो बस एक विजेता बन कर रह गई।

श्री राम चंद्र मयानपति (2010)

श्री राम चंद्र मयनमपति इंडियन आइडल सीजन 5 के विनर बने। सीजन 5 के विजेत श्री राम चंद्र मयनमपति को काफी पॉपुलैरिटी मिली। म्यूजिक से लेकर सिंगिंग तक उन्होंने दोनों ही इंडस्ट्री में अपना करियर की बेहतरीन शुरुआत की। श्री राम चंद्र मयनमपति ने श्रेया घोषाल के साथ भी गाना गया।

विपुल मेहता (2012)

अपने छठवें सीजन तक यह शो काफी पॉपुलर हो चुका है। अब यह एक ऐसा शो बन चुका था। जिसमें आने के लिए कई लोग बेताब थे। वहीं इस शो की विनर बने विपुल मेहता। हालांकि, विपुल मेहता को भी सौरभी देबबर्मा की तरह इंडस्ट्री में फेम नहीं मिल पाया।

एलवी रेवंत (2017)

साल 2017 में आये इस सीजन के विनर बने एलवी रेवंत। उनका इंडियन आइडल का यह सफर काफी सुहाना रहा। अपने सिंगिंग के टैलेंट और सुरीली आवाज़ के जरिये उन्होंने पूरे देश के लोगों के दिलों पर राज किया।

अनन्या श्रीतम ( इंडियन आइडल जूनियर 1 )

आठवां सीजन में इस शो का कांसेप्ट बदल चुका था। अब यह शो इंडियन आइडल जूनियर था। वही इस की सीजन की विजेता बनी अंजना पद्मनाभन।

नंदा ( इंडियन आइडल जूनियर 2 )

और इंडियन आइडल 8 यानी इंडियन आइडल जूनियर 2 की विनर नंदा रहीं।

सलमान अली (2018)

साल 2018 यानि बीते साल इस शो के विनर सलमान अली के लिए यह शो काफी लकी रहा। इस शो के बाद से सलमान अली इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन चुके है। हाल ही में उन्हें सुपरस्टार सिंगर्स में देखा गया था।