काजोल ने इस अंदाज़ में दी बॉलीवुड की चाँदनी को श्रद्धांजलि

0
410

Kajol tribute to Sridevi: बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपने बेहतरीन अभिनय से सिनेमा जगत को एक नया मुकाम दिया। श्रीदेवी के देहांत से पूरे सिनेमा जगत को गहरा सदमा लगा। आज भी श्रीदेवी की बात आते ही सभी की आँखे नम हो जाती है। इस हादसे के बाद जहाँ सभी ने दिवंगत अभिनेत्री को अपने अपने तरीके से श्रद्धांजलि दी।

वहीं अब श्रीदेवी के जीवन पर जल्द ही एक किताब आ रही है। इस किताब का लेखन सत्यार्थ नायक द्वारा किया जा रहा है। वहीं उस किताब को लेकर मशहूर अभिनेत्री काजोल ने इसके लिए एक फोरवर्ड (प्रस्तावना) लिखा है। काजोल का कहना है कि यह उनका दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का तरीका है।

Kajol tribute to Sridevi

बता दें, काजोल ने यह फोरवर्ड ‘श्रीदेवी: द एटरनल स्क्रीन गॉडेस’ किताब के लिए लिखा। काजोल ने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा- “आइकॉनिक श्रीदेवी पर लिखी गई किताब का फोरवर्ड लिखने का अवसर पा बेहद खुश हूँ। और मैं इसके लिए लिख कर खुद को सम्मानित भी महसूस कर रही हूँ। साथ ही उन्होंने लिखा- भारत की पहली महिला सुपरस्टार को इस तरह श्रद्धांजलि अर्पित करने का यह मेरा तरीका है।”

इसके अलावा काजल ने बोनी कपूर को और किताब के लेखक सत्यार्थ नायक को मुबारकबाद दी।

Kajol tribute to Sridevi

गौरतलब है, श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार महिला बनी। साथ ही उन्होंने अस्सी के दशक में बॉलीवुड पर एक से बढ़ कर एक फिल्में दी और लोगो का दिल जीत बॉक्स ऑफिस पर राज किया। वहीं पिछले साल 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में बॉथटब में डूबने की वजह से उनका निधन हो गया।