दोस्तों के साथ पार्टी में गाना गुनगुना रहे हैं ‘माही’

0
468
MS DHONI Singing song

MS DHONI Singing song- धोनी और माही के नाम से फेमस हमारे महेंद्र सिंह धोनी जब आज भी पिच पर अपना बल्ला घुमाते हैं तो गेंदबाज़ डर जाते हैं। इन दिनों, क्रिकेट प्रेमियों के लिए लम्बे अरसे से महेंद्र सिंह धोनी की वापसी की खबरें आ रही हैं। असल में, उन्होंने अपनी मर्ज़ी से ही छुट्टियां लेने का फैसला लिया था लेकिन अब उनके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

खबरों से पता चला की महेंद्र सिंह धोनी, क्रिकेट की दुनिया में वापसी की तैयारी में जुट चुके हैं और अगले साल जनवरी महीने में वह अपने क्रिकेक्ट करियर के बारे में फैसला लेंगे।

लेकिन, इस बार हम उनके भविष्य को लेकर बात नहीं करेंगे, यहाँ बात कुछ और है। महेंद्र सिंह धोनी की एक वीडियो वायरल हो रही है। यह वीडियो है उनकी सिंगिंग की। जी हाँ, आपने पिछली वाली लाइन बिलकुल ठीक पढ़ी है।

MS DHONI Singing song- इस वीडियो में, धोनी अपने दोस्तों के साथ गाना गुनगुनाते हुए गाते दिख रहे हैं। अपने दोस्तों के साथ वह एक पार्टी को एन्जॉय करते हुए गाना गए रहे हैं।

सुन लिया, ‘जब कोई बात बिगड़ जाए, जब कोई मुश्किल पड़ जाए, तुम देना साथ मेरा’ गाना ‘जुर्म’ मूवी का। चलिए, बढ़िया है, क्रिकेट टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सिंगिंग में भी सेंचुरी बना सकते हैं। अब यही कहा, जा सकता है कि यह गाना उन्होंने अपनी पत्नी साक्षी धोनी को डेडिकेट किया हो।

वैसे, महेंद्र सिंह धोनी बेस्ट क्रिकेट प्लेयर तो हैं ही, इसके साथ ही वह बेस्ट फादर और बेस्ट हस्बैंड भी हैं। वह अपनी बेटी ‘जीवा’ के साथ फोटोज़ और वीडियोज़ शेयर करते हुए दिख जाते हैं। वैसे, इन दोनों बाप-बेटी की जोड़ी वैसे है तो बड़ी फेमस।

अब, अगर उनकी क्रिकेट में वापसी की बात करें तो बीसीसीआई प्रेजिडेंट सौरव गांगुली ने अभी यह कहा था कि इस मुद्दे पर बात करने के लिए उनके पास समय है। वह इस फैसले के लिए ज़्यादा समय नहीं लगाएंगे और कुछ ही महीनों में सारी बात सुलझा देंगे।

‘मैं ज़्यादा प्याज़ नहीं खाती। मैं ऐसे परिवार से आती हूँ जहाँ प्याज़-लहसुन नहीं खाते।’

जब गांगुली ने इंडिया टीम के कोच रवि शास्त्री से इस बारे में बात की तो उन्होंने कह दिया कि ‘हम इस मुद्दे पर बात करेंगे की आगे क्या होगा, बहरहाल, इस पर हम कोई न कोई फैसला लेंगे।’ अब देखना यह होगा कि क्या धोनी फिर से क्रिकेट पिच पर दिखाई देंगे या नहीं।