सरकार बनाए रखने के लिए येदियुरप्पा को पास करना होगा फ्लोर टेस्ट

0
341
कर्नाटक

हाल ही में कर्नाटक में चल रही सियासी लड़ाई खत्म हो गई। शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए बीएस येदियुरप्पा ने शपथ ले ली है। लेकिन सरकार बनाए रखने के लिए 29 जुलाई को येदियुरप्पा को फ्लोर टेस्ट पास करना होगा। अब उन्हें विधानसभा में अपने लिए बहुमत साबित करना होगा। इसके लिए कर्नाटक विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर काम किया जा रहा है।

बेंगलुरु, पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि, 29 जुलाई की शाम 6 बजे से 30 जुलाई की मध्य रात तक यहाँ की कड़ी सुरक्षा करी जाएगी। इस दौरान विधानसभा के 2 किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लगाई जाएगी।

आपको बता दें कि कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए 222 सदस्यों की जरुरत होगी, जिसमें भाजपा को अभी भी 112 विधायकों की कमी है। भाजपा एक निर्दलीय व 106 विधायकों के साथ बहुमत से काफी दूर है। बाद में भाजपा के लिए चिंता का विषय होगा, उपचुनाव। उपचुनाव में बहुमत हासिल करने के लिए भाजपा को 8 सीटों की आवश्यकता है।

खबरों में आ रहा है कि जेडीएस को विधायकों ने एचडी कुमारस्वामी से भाजपा का बाहर से समर्थन देने की बात सामने रखी है। शुक्रवार रात को इसी बात को लेकर एक बैठक हुई। परन्तु आखिरी फैसला कुमारस्वामी का ही होगा। बैठक के बाद जेडीएस नेता और पूर्व मंत्री जीटी देवेगौड़ा ने कहा कि सभी ने फैसला लिया है कि वे पार्टी के साथ ही बने रहेंगे।

वहीं, अयोग्य माने गए बागी विधायक विधानसभा की सदस्यता खोने के बाद सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। इन दो अयोग्य विधायकों के नाम हैं – रमेश जारकिहोली और महेश कुमातहल्ली। और कर्नाटक के प्रजाकीय जनता पार्टी के विधायक आर शंकर पर दलबदल विरोधी कानून के आधार पर अयोग्य करार किया।