अब मैं पार्टी अध्यक्ष नहीं, पार्टी जल्द चुनाव कराए – राहुल गांधी

0
292
राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अध्यक्ष न बनने का अहम फैसला ले लिया है। संवाददाताओं के सामने एक बार फिर अपनी यह बात दौहराई है। उनका कहना था कि मैं पहले ही अपना इस्तीफा दे चुका हूँ, कांग्रेस कार्य समिति सीडब्ल्यूसी को जल्द ही फैसला लेना चाहिए।

यह तो अमूमन सभी जानते है कि लोकसभा में मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया था। किंतु पार्टी सदस्यों ने उन्हें काफी मनाया भी लेकिन अब राहुल अपने फैसले से नहीं हट रहे। कहा यह भी जा रहा है कि कई कांग्रेस नेता भी अपने पदों से इस्तीफा देने को तैयार हो गए थे।

राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कहा कि पार्टी को एक महीने पहले ही नया अध्यक्ष चुन लेना चाहिए था। राहुल का कहना था कि नया पार्टी अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होना चाहिए।

सूत्रों की माने तो 2024 में होने वाले चुनाव से पहले राहुल कोई युवा अध्यक्ष की नियुक्ति देखना चाहते हैं। 2022 में भी 18 राज्यों में चुनाव होंगे। 2019 के चुनाव के हारने पर राहुल ने इस हार को खुद पर ले लिया था।

कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और जैसे अन्य विभागों में भी युवा चेहरों में परिणाम 60-70 रहे । प्रदेश, जिला और ब्लॅाक स्तर की कमान संभालने वाले युवा ही हैं। राहुल के अनुसार 45 साल के युवा से है। 

नए अध्यक्ष के पद के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे और लोकसभा के तत्कालीन नेता मल्लिकार्जुल खडगे का नाम सामने आ रहा है। कुछ जानकारों ने कहा कि पुर्व पीएम व सोनिया गांधी के करीबी मनमोहन सिंह भी इस लिस्ट में आ रहे हैं।