”फुकरे” सुपरस्टार वरुण शर्मा के हॉस्टल में पढ़ने की वजह बनी थी, एक लड़की

0
392
वरुण शर्मा

फिल्म फुकरे में चूचे का किरदार निभाने वाले अभिनेता वरुण शर्मा सभी के चहेते बन चुके है। अपनी फिल्मो में बेहतरीन प्रदर्शन कर वरुण सभी के दिलो पर राज कर रहे है। लेकिन एक वक़्त था जब उनके दिल पर किसी और का राज था।

दरसअल, अभिनेता वरुण शर्मा फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘छिछोरे’ के प्रमोशन में जुटे हुए है। जिसके लिए वो हाल में ही ‘जाकिर खान’ के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू देने पहुंचे। जहाँ उन्होंने बताया की- जब वो छोटे थे तब वो क्लास कि एक लड़की को पसंद करते थे।

वरुण ने कहा- वो 5वीं क्लास में थे। जब उनकी फैमिली ने उन्हें हॉस्टल में पढ़ने के लिए भेज दिया था। लेकिन वरुण को मम्मी की इतनी याद आ रही थी की वो ज़िद कर वापस आ गए। वापस आने के बाद उन्हें एक लड़की पसंद आई। जो की वरुण की क्लास में पढ़ती थी। जो की कुछ वक़्त बाद उसी हॉस्टल में चली गई। जिससे वरुण आये थे। वरुण ने बताया- लड़की के हॉस्टल में जाने के बाद वरुण हॉस्टल वापस चले गए। हालांकि वरुण की दाल यहाँ नहीं गली।

वर्क फ्रंट की बात करे, तो वरुण फिलहाल नितेश तिवारी के फिल्म ‘छिछोरे’ में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर और सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 6 सितम्बर 2019 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ की जाएगी।