राम रहीम के लिए नहीं छट रहे मुसीबत के बादल …

0
330
राम रहीम

जेल में अपनी सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के लिए शायद अभी अच्छे दिन नहीं आए है। अपनी सजा में कुछ दिन के लिए पैरोल पर बाहर आने की उम्मीद लगाना उनके लिए गलत था। मानों की हाई कोर्ट ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया हो।

असल में राम रहीम की पत्नी ने हरजीत कौर ने हाई कोर्ट में तीन सप्ताह की पैरोल देने के लिए याचिका दायर की थी। जिसे कोर्ट ने साफ़ इंकार कर दिया है। याचिका में लिखा है की राम रहीम की माँ का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। और वह इलाज तब करवाएंगी जब उनका बेटा यानि राम रहीम उनके साथ होगा।

याचिका मिलने के बाद हाई कोर्ट ने सुनारिया जेल अधीक्षक सुनील सांगवान को एक पात्र भेजा था। इस पात्र में उन्हें पांच दिन के अंदर पैरोल देने के बारे में उनकी राय मांगी थी। इस पत्र के मिलने के बाद जेल अधीक्षक ने सिरसा प्रशासन से रिपोर्ट मांगी।

राम रहीम की माँ के स्वास्थ्य की जाँच के लिए सिरसा स्वास्थ्य विभाग ने चार डॉक्टरों की एक कमेटी बनाई गयी। कमेटी की रिपोर्ट में पाया गया की राम रहीम की माँ की हालत गंभीर नहीं है। इसके बाद सिरसा के पुलिस अधीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में ‘लॉ एंड ऑर्डर’ के आधार पर पैरोल देने से साफ़ मना कर दिया। जिसके बाद सिरसा जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर जेल अधीक्षक ने भो पैरोल के लिए साफ़ मन कर दिया।