मैडम तुसाद म्यूजियम में श्रीदेवी के मोम के पुतले का हुआ अनावरण- भावुक हुई दोनों बेटियां

0
318
श्रीदेवी के स्टैचू का अनावरण

बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेसस श्रीदेवी का पिछले साल देहांत हो गया। यह खबर सभी के लिए दिल दहलाने वाली खबर बन गई। हालांकि आज भी टीवी पर श्री देवी की फिल्मो को देख इस बात पर यक़ीन कर पाना मुश्किल होता है। की यह खूबसूरत अप्सरा अब हमारे बीच नहीं है। श्री देवी के परिवार के लोगो के लिए उनका जाना एक सदमा बन कर रह गया है। लेकिन आज का दिन श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, उनकी बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के लिए आज काफी भावुक है।

दरसअल, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के जन्मतिथि पर सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में श्रीदेवी के मोम के पुतले का अनावरण करने का ऐलान किया गया था। साथ ही कुछ दिन पहले ही कपूर फैमिली के सिंगापुर के लिए फ्लाइट लेने की खबर सामने आई थी।

खबरों के मुताबिक आज सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में श्रीदेवी के मोम के पुतले का अनावरण किया गया। इस महत्वपूर्ण मौके की सबसे खास बात यह रही, कि श्रीदेवी के इस स्टैचू का अनावरण खुद उनकी दोनों बेटियों जाह्नवी, खुशी कपूर और पति बोनी कपूर के हाथों हुआ।

श्रीदेवी के इस स्टैचू को उनके पॉपुलर किरदार हवा-हवाई के रूप में बनाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी के इस स्टैचू को 20 लोगों की एक्सपर्ट टीम ने तैयार किया। साथ ही स्टैचू को ओरिजिनल लुक देने के लिए इन आर्टिस्ट्स ने श्रीदेवी के करीबी लोगो से बात कर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। जिसके बाद उनके एक्सप्रेशन, मेकअप और कपड़ों को रीक्रिएट किया गया। साथ ही मेकअप, ज्वैलरी, क्राउन और ड्रेस के बेहतर लुक के लिए 3डी प्रिंट दिया गया। 

गौरतलब है, यह अवसर श्री देवी के परिवार के लिए काफी भावपूर्ण है। इस खास पल से जुडी कुछ तस्वीरें सामने आई। जिसमे बोनी कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर इमोशनल नज़र आए। असल में , तस्वीर में जाह्नवी,और खुशी, श्रीदेवी के स्टैचू के सामने खड़ी उन्हें निहारती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर भावुक नजर आ रही है।

बता दे, श्रीदेवी का वैक्स स्टैचू इतना शानदार बनाया गया है, कि एक क्षण को लगा जैसे ये स्टैचू नहीं बल्कि खुद श्री देवी हैं। सूत्रों के माने तो यह स्टैचू श्रीदेवी की याद में लगाया गया है। और सभी का मानना है की श्रीदेवी का वैक्स स्टैचू से मैडम तुसाद म्यूजियम की शान बढ़ेगी।