Bigg Boss 13, day 10 Written update: पारस ने तोडा शहनाज का दिल

0
370
Bigg Boss 13, day 10

Bigg Boss 13, day 10:  बिग बॉस 13 के घर में जैसे जैसे टास्क आता जा रहा है, वैसे ही इसका ड्रामा भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। कैदखाने के टास्क के बाद देवोलिना घर की पहली क़्वीन बन चुकी हैं। लेकिन इस टास्क ने घर में तहलका मचा कर रख दिया।

शो की शुरआत हुई, पारस और शहनाज की लड़ाई से जहां शहनाज पारस से दलजीत का साथ देने को लड़ती है, जिसपर पारस का कहना है, कि उन्हें नहीं पता था कि दलजीत ऐसा करेगी। इतना ही नहीं वो कहते है, की शेफाली शहनाज को भड़का रही है। शहनाज पारस से बात करते हुए रो जाती है, और कहती है, पारस उनका दिल तोड़ रहे है। अब्बू का कहना है, की यह पारस और शहनाज की चाल है।

वहीं आरती पारस को किचन में हुई लड़ाई पर समझती है, की पारस को अपना गुस्सा शांत करना होगा। साथ ही वो कहती है, को पारस को लास्ट तक जाना है, इसलिए उन्हें रूड होना बन्द करना होगा। जिसपर सिद्धार्थ कहते वो ऐसे ही हैं।

कोएना खुद से बात करती नजर आईं, की यहां पर सब कुछ फेक है।

बाद में कोएना और आरती की बहस हो जाती है, जिसपर आरती का कहना कि कोएना ने नॉमिनेशन से बचने के लिए सिद्धार्थ डे के साथ अच्छा बर्ताव किया। लेकिन कोएना कहती है, की उनके और सिद्धार्थ के बीच कुछ भी पर्सनल नहीं था।

इसी दौरान टास्क को लेकर घर में चल रही है, प्लैनिंग जहां पर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कहते है, की उन्हें चाहिए की देवोलीना या फिर आरती क्वीन बने।

देवोलीना बनी घर की पहली क्वीन और उन्हें मिले क़्वीन होने के अधिकार जैसे की उन्हें नॉमिनेशन की प्रक्रिया से बचाया गया। इसके अलावा उन्हें घर में कोई भी काम ना करने की छूट मिली। इसी के साथ उन्हें पर्सनल बाथरूम मिला।