Mumbai: हाईकोर्ट के फ़ैसले के बाद लोगों ने जताया विरोध !

0
401
mumbai

Mumbai:प्रदुषण एक बड़ी समस्या बन कर उभर रही है। यह समस्या किसी एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि समस्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। हाल में ही यह मामला Mumbai से देखने को मिला जब मुंबई हाई कोर्ट ने पेड़ काटने पर रोक लगाने के लिए दायर याचिका को ख़ारिज कर दिया था। इससे एक बात साफ़ है की भले ही जंगल को साफ़ कर दिया जाए लेकिन रेल का काम नहीं रुकना चाहिए। हालंकि याचिका को ख़ारिज करने के खिलाफ लोग सड़को पर प्रदर्शन कर रहे है। तो चलिए बताते है पूरा मामला क्या है।

यह है पूरा मामला

पेड़ों की कटाई का विरोध

हाल में ही मुंबई में मेट्रो रेल साइट बनाने का काम शुरू किया जा रहा था। लेकिन इसके लिए कुछ पेड़ों की कटाई करनी थी। वहां के स्थयी लोगों ने इसका विरोध किया तो यह मामला मुंबई के हाई कोर्ट तक पहुंच गया। हालंकि इस कोर्ट से भी लोगों को राहत नहीं मिली। जिसके बाद कुछ दर्शनकारी वहां पहुंच गए और विरोध करने लगे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस बल का प्रयोग किया गया। और इलाक़े में तनाव को देखते हुए तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है।

विरोध में सेलिब्रिटी

बता दे की इसके विरोध में न सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटी शामिल हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा इसके विरोध में आ गई है। साथ ही दिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि क्या यह अवैध नहीं है? आरे में अभी यह हो रहा है। क्यों? कैसे?। इतना ही नहीं दिया ने अपने ट्वीट में वहां के कुछ नेताओं पर तीखा प्रहार भी किया है।

तो वहीं बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी प्रशासन का विरोध करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि अंधेरे में हमारे पेड़ों पर कुल्हाड़ी गिर रही है। RIP आरे फोरेस्ट। हम लोग मिलकर भी तुम्हें नहीं बचा पाए।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने आप को रोक नहीं पाए। हालांकि उन्होंने कोर्ट के फैसले का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। उनके ट्वीट के बाद लोगों का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया है। बता दे कि अमिताभ बच्चन ने लिखा कि ” मेट्रो आने से लोगों को परेसानी का सामना नहीं करना पड़ सकता है, साथ ही जितने पेड़ कटे है, उसके बदले हम अपने गार्डन में पेड़ लगा ले।