बादशाह: जिस रैपिंग ने दिलाई पहचान उसी के वजह से रहना पड़ा सिंगल…..

0
691
Rapper Badshah

Rapper Badshah: सिंगिंग की दुनिया के मशहूर पंजाबी रैपर बादशाह ने अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अपना कामयाबी भरा मुकाम हासिल किया। आज वो इंडस्ट्री में जाने-माने सिंगर की लिस्ट में गिने जाते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी भी किसी से कम नहींl हालांकि, हाल में ही दिए एक इंटरव्यू के दौरान रैपर बादशाह ने बताया कि इस कामयाबी को पाने के लिए उनहोने काफी अजीज चीजों को खोया हैं।

Rapper Badshah

असल में, बादशाह ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब वो महज 3 साल के थे तब उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था। लेकिन उस लड़की ने बादशाह को उनकी रैपिंग के चलते छोड़ दिया।

म्यूजिक बना दर्द से निकलने की वजह- Rapper Badshah

बादशाह ने बताया की गर्लफ्रेंड के छोड़ जाने के बाद वो गम में इतना डूब गए थे कि उन्होंने अपने परिवार, दोस्त, पार्टियों सभी को लगभग छोड़ दिया था। बहरहाल बादशाह ने बताया की जिस म्यूजिक की वजह से उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें छोड़ा उसी म्यूजिक ने उन्हें उस सदमें से बाहर निकलने में मदद की।

Rapper Badshah
Rapper Badshah

बादशाह के बताया वो अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करते थे। लेकिन लड़की के मुताबिक रैपिंग करियर के लिए सही नहीं थी। सिर्फ लड़की की नहीं खुद बादशाह के पिता उनके म्यूजिक करियर को लेकर संदेह में थे। उनके मुताबिक टीवी पर आना नहीं बल्कि कमाई ज्यादा जरुरी थी।

फिलहाल विवादों में फँसे हैं, बादशाह

दरसअल, पिछले कुछ दिनों से बादशाह फिल्मों में सॉन्ग्स का रीमेक कर विवादों से भी घिर गए थे। बता दें, मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर डॉ. जिउस ने बादशाह पर बिना राइट्स खरीदे गाना रीक्रिएट करने का इल्ज़ाम लगाया था। साथ ही विशाल ददलानी ने भी सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिये संगीतकारों को उनके गाने का रीमेक ना करने चेतवानी दी थी।

Rapper Badshah
Rapper Badshah

गौरतलब हैं, हाल में ही बादशाह का नया गाना सिंगल इंटरस्टेलर रिलीज हुआ है, और फिलहाल वो अक्षय कुमार और करीना कपूर की आगामी फिल्म ‘गुड न्यूज’ लिए भी गाना गया रहें