बहुत खूब! इंदौर की यह लड़की यूनिक तरीके से समझा रही है ट्रैफिक नियम

0
517
Indore Police Volunteer Unique Idea

Indore Police Volunteer Unique Idea:- सोचिए। आप कहीं जा रहे हों। थोड़ी जल्दबाज़ी हो और रास्ते को तेज़ रफ़्तार से ख़त्म कर रहे हो। तभी कोई पुलिस वाला या पुलिस वाली रोक दे। तो ‘कई भैंस पानी में’ वाली स्थिति हो जाती है। फिर, पुलिस वालों को मनाना, धत तेरे की।

अब आप यह भी सोचिये की हम लोग भी कितने बड़े बुद्धिजीवी हैं। जानते हैं कि सड़क के लिए सुरक्षा सरकार ने हमारे लिए ही बनाई है। लेकिन हम लोग इसे नकार देते हैं। कई बार आपने यह बह देखा होगा कि पुलिस वाले ट्रैफिक रूल्स समझाने के लिए हाथों में गुलाब का फूल भी ले लेते हैं। जो लोग ट्रैफिक के नियम-कानून को नहीं मानते उन्हें वह फूल भेंट किया जाता है। साथ में ट्रैफिक रूल्स को पूरा करने का भी आग्रह किया जाता है।

Indore Police Volunteer Unique Idea:- अलग-अलग तरीके से लोगों को ट्रैफिक नियम समझाना पुलिस वालों का अच्छा प्लान है। हाल ही में, इंदौर से एक बड़ी ही बढ़िया खबर आई। खबर है, इंदौर में एक शुभी जैन नाम की एक लड़की है जो पुलिस के लिए वॉलिंयटर का काम करती है। इस वॉलिंयटर की ख़ास बात यह है कि यह माइकल जैक्सन को अपना आइडियल मानती है और वह उन्ही के डांस स्टेप्स को कॉपी करती है। वह डांस कर कर लोगों को ट्रैफिक नियम साझाती है। नहीं यकीन मान रहे, तो यह लीजिए –

Indore Police Volunteer Unique Idea:- इस साल एक सितम्बर से सरकार ने ट्रैफिक नियमों को सख्त बना दिया है। इसके बाद से काफी लोग परेशान भी हुए। चालान काटे गए वो भी पहले से दोगुनी राशि में। चालान जब ख़बरों में आते तो सब भौंचक्के हो जाते। चालान तो लाखों में भी आये। लोगों को सही कागज़ात अपने साथ रखने का आग्रह किया गया। यात्रियों से कहा गया कि वह अपने साथ सही हलमेट रखें।

वो देश जहाँ महिलाओं के साथ अपराध करने पर मिलती है, ऐसी दर्दनाक सज़ा

इंदौर की इस ख़ास पुलिस वॉलिंयटर का ट्रैफिक रूल्स समझाने का अंदाज़ सभी को पसंद आ रहा है। जो भी उसे देखता तो मुस्कुरा उठता है। शुभी जैन, इंदौर के सिम्बायोसिस कॉलेज में पढ़ती हैं। उन्हें उनके काम के लिए एडीजी वरुण कुमार सम्मानित कर चुके हैं।

Indore Police Volunteer Unique Idea:- वैसे कुछ भी कहें लेकिन यह तो जाहिर है कि देश के युवा अपने काम को बिलकुल सही तरीके से पूरा करते हैं। उन्हें मालुम है कि देश को उनकी बहुत जरुरत है। इसीलिए, आने वाले कल के लिए बढ़ते कदम रुकते नहीं और न ही रुकने का काम करेंगे।