Pradhanmantri Narendra Modi गुजरात में मना रहे हैं अपना 69वा जन्मदिन

0
1306
Pradhanmantri Narendra Modi

देश के Pradhanmantri Narendra Damodardas Modi का आज 69वां जन्‍मदिन है। हर साल की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना जन्मदिन अपने जन्मस्थल यानी की गुजरात में ही बनाएंगे। अपने बेहतरीन नेतृत्व और काम के लिए मशहूर प्रधानमंत्री मोदी देश ही नहीं बल्कि दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। देश को विकासशील बनाने के लिए वह निरंतर प्रयास करते रहते हैं। उनके द्वारा चलाये जा रहे कई योजनाओं और प्लानों को उनके प्रतिनिधि भी साथ देते नज़र आ रहे हैं।

Pradhanmantri Narendra Modi का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। नरेंद्र दामोदर दास मोदी स्वतंत्र भारत में जन्मे पहले प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बचपन में ही अपना घर छोड़ दिया था। वह कई आश्रमों में रहे। साल 1972 में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में हिस्सा लिया। साल 2001 में तत्कालीन प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व चल रही भारतीय जनता पार्टी में उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया। उन्होंने गुजरात के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी।

वह रायसन गांव में अपनी मां हीराबा से मिलने उनका आशीर्वाद लेने भी जाएंगे।

उनके काम की प्रशंसा गुजरात ही नहीं धीरे-धीरे पूरे देश में होने लगी। उनका नाम बेहतरीन मुख्यमंत्री की सूचि में आने लगा। अपने काम को लेकर उन्होंने एक टाइम मैगज़ीन का रीडर्स पोल्स भी दिया गया। साल 2014 में उन्हें टाइम्स पर्सन ऑफ डी ईयर के खिताब से भी नवाजा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्ण बहुमत से लगातार दो बार प्रधानमंत्री का पद अपने नाम किया।

अपनी माँ से मिलने गुजरात पहुंचे प्रधामंत्री मोदी

Pradhanmantri Narendra Modi ने अपने जन्मदिन के अवसर पर ‘नमामि देवी नर्मदे महोत्सव’ के तहत बनाए गए सरदार सरोवर बांध पर मां नर्मदा की महाआरती करने पहुंचे । फिर वह नर्मदा जिले के केवडि़या गए। वहां उन्होंने सरदार सरोवर बांध का जायजा लिया। सुबह 9.30 बजे उन्होंने माँ नर्मदा का पूजन किया। इसके बाद गरुड़ेश्वर दत्त मंदिर में पूजा करेंगे। फिर वह रायसन गांव में अपनी मां हीराबा से मिलने उनका आशीर्वाद लेने भी जाएंगे। 

वह रायसन गांव में अपनी मां हीराबा से मिलने उनका आशीर्वाद लेने भी जाएंगे।

मां नर्मदा की पूजा-अर्चना के साथ Pradhanmantri Narendra Modi बांध तथा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के पास चल रहीं परियोजनाओं के निरीक्षण के लिए जाएँगे। इसके बाद प्रधानमंत्री एक सभा को संबोधित करेंगे। इस समारोह में करीब 10 हज़ार लोगों के आने की संभावना बताई जा रही है। Pradhanmantri Narendra Modi के 69वें जन्मदिन पर भाजपा भी समूचे सप्ताह ‘सेवा सपथ’ का आयोजन करेगी, जिसमें पार्टी प्रमुख अमित शाह सहित प्रत्येक भाजपा सदस्य भाग लेंगे। इस दौरान सफाई अभियान चलाया जाएगा और जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान किया जाएगा।

Pradhanmantri Narendra Modi के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी इस सप्ताह ‘सेवा सपथ’ का आयोजन करने वाली है। इन आयोजन में भाजपा के सभी कार्यकर्ता सम्मलित होंगे। कहा जा रहा है कि इस दौरान सफाई अभियान भी चलाया जाएगा और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए रक्तदान भी किया जाएगा। इसके साथ ही देश में जगह जगह प्रधानमंत्री के जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा है। कहीं पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए पूजन-हवन किया जा रहे हैं। उनके लम्बे और स्वस्थ्य जीवन के लिए मंगल कामना की जा रही है। कहीं पर जोरो-शोरो से आतिशबाजियां की जा रही हैं। तो कहीं केक काट कर या एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर मुँह मीठा किया जा रहा है। यहीं नहीं, सोशल मीडिया पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी बधाई सन्देश भेजे जा रहे हैं। सोशल साइट ट्वीटर पर #happybirthdayPMModi #HappyBirthdayPrimeMinister #HappyBirthdayPM ट्रेंड कर रहा है।