Viral Video: इवेंट के दौरान Deepika Padukone को नहीं याद रहा की वो अब शादीशुदा है…..

0
395
Viral Video:

Viral Video: बॉलीवुड में बाजीराव की मस्तानी के रुप में मशहूर दीपिका पादुकोण सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं। बल्कि असल ज़िन्दगी में भी अपने बाजीराव यानि रणवीर सिंह की मस्तानी बन चुकी है। लम्बे अरसे तक रिश्ते में रहने के बाद रणवीर और दीपिका ने साल 2018 में शादी की थी।

वही शादी होने के बाद से रणवीर और दीपिका बॉलीवुड की सबसे परफेक्ट जोड़ी मानी जा रही है। वही शादी के बाद से ही दोनों का एक दूसरे को लेकर अक्सर प्यार जताते नजर आते है। लेकिन हाल में ही दीपिका एक इवेंट के दौरान भूल गई, कि वो शादीशुदा हैं। जिसके बाद दीपिका का वीडियो जम कर वायरल हो रहा है।

Viral Video

दरअसल, दीपिका बीते दिन एक इवेंट में शामिल हुई। यह इवेंट दीपिका के फाउंडेशन लिव लव लाइफ से जुड़ा था। वही इवेंट में अपने विचार व्यक्त करते हुए खुद को ‘मैं एक बेटी हूँ, बहन हूँ और एक्टर हूँ कहते हुए संबोधित किया। तभी होस्ट ने उन्हें दिलाया की दीपिका एक पत्नी भी है। यह सुन दीपिका हाँसते हुए कहती हैं, ‘मैं भूल ही गई थी कि मैं एक पत्नी भी हूं।’

बता दे, इस फाउंडेशन को डिप्रेशन और अन्य मानसिक बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए बनाया गया है। वही, रणबीर कपूर से ब्रेकअप के दीपिका खुद डिप्रेशन की शिकार रह चुकी हैं। जिसके बाद से वो लगातार इसे विषय को लेकर जागरूकता फैलाने की कोशिश करती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘छपाक’ में ऐसिड अटैक विक्टिम का किरदार निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा वो अपने पति रणवीर सिंह के साथ। कपिल देव की ज़िन्दगी के ऊपर फिल्मायी जा रही फिल्म ’83’ में नजर आएंगी।

Viral Video

गौरतलब है, फैंस फिल्म ’83’ में दोनों को एक साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। हालांकि पहले भी बड़े पर्दे पर इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। लेकिन शादी के बाद दीपिका यह पहली बार होगा। जब दीपिका अपने रियल लाइफ हसबैंड रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन साँझा करती नजर आएंगी।